Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिज विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी की दस सड़कों को मिलेगी मजबूती

Updated on Thursday, January 23, 2025 18:22 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री  अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में दस सड़कों की मरम्मत के लिए प्रदेश सरकार द्वारा मंजूरी प्रदान की गई है। बीते वर्ष जून माह में इन दस सड़कों की मरम्मत हेतु एस्टीमेट भेजा गया था जिससे अब सरकार ने जनवरी में मंजूरी प्रदान की है।

विज ने बताया कि अम्बाला छावनी के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की दस सड़कों की मरम्मत के लिए 4.26 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है। इन सड़कों बनने से स्थानीय निवासियों को फायदा होगा।

4.26 करोड़ रुपए की लागत से अम्बाला छावनी के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में होगी सड़कों की मरम्मत

गौरतलब है कि इन दस सड़कों की मरम्मत के लिए बीते वर्ष 13 जून को पीडब्ल्यूडी की ओर से एस्टीमेट बनाकर प्रदेश सरकार को मंजूरी के लिए भेजा गया था जिसकी मंजूरी अब प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष जनवरी माह में 16 जनवरी को प्रदान की गई है। सड़कों की मरम्मत से शहर व ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों को लाभ मिलेगा तथा वाहन चालकों को आने-जाने में बेहतर सुविधा मिलेगी।

इन सड़कों की मरम्मत हेतु मिली मंजूरी

पंजोखरा साहिब से धीरा माजरा गांव तक रोड की मरम्मत। इसी प्रकार नारायणगढ़ हाईवे से गांव बरनाला तक रोड की मरम्मत, नारायणगढ़ हाईवे से गांव मंडौर तक रोड की मरम्मत, टुंडला से लिंक रोड स्थानीय मंडी तक, पंजोखरा साहिब से टुंडला तक लिंक रोड की मरम्मत, जगाधरी रोड पर चंदपुरा से मुन्नरहेड़ी तक मरम्मत, एफसीआई गोदाम के निकट रंगिया मंडी-नन्हेड़ा रोड की मरम्मत, इसी तरह जीटी रोड से नन्हेड़ा से रंगिया मंडी रोड की मरम्मत, शाहपुर से मच्छौंडा रोड की मरम्मत तथा जीटी रोड से मच्छौंडा रोड की मरम्मत 4.26 करोड़ रुपए की लागत से की जाएगी।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में लगातार हो रहे विकास कार्य

गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में अम्बाला छावनी में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। छावनी की प्रमुख सड़कों के अलावा संपर्क मार्गों का भी कायाकल्प किया जा रहा है। सदर क्षेत्र की सड़कों के अलावा मुख्य जगाधरी रोड, महेशनगर रोड व अन्य कई सड़कों को नया बनाया गया है।

इसी प्रकार टांगरी बांध रोड से नई रोड जीटी रोड तक बनाई जा रही है। इस रोड के जरिए वाहन चालक जगाधरी रोड से होते हुए सीधा जीटी रोड पर निकल पाएंगे। इस रोड के बनने से शाहपुर, मच्छौंडा, चंद्ररपुरी, सुंदरनगर, सेक्टर निवासी, घसीटपुर व अन्य क्षेत्रों के लोगों को छावनी आने में सुविधा मिलेगी।

अम्बाला छावनी में तैयार हो रही रिंग रोड

मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी में रिंग रोड का निर्माण कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। लगभग 1500 करोड़ रुपए की लागत से 40 किमी. लंबी रिंग रोड पांच नेशनल हाईवे को टच करेगी। यह रिंग रोड छावनी में ट्रेफिक के दबाव को भी कम करेगी। इस रोड के जरिए वाहन चालक शहर में दाखिल हुए बिना ही एक हाईवे से दूसरे हाईवे पर बाहर निकल पाएंगे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X