Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हिसार : चार बेटियों को जन्म दे चुकी महिला परेशानी के चलते दो बेटियों संग नहर में कूदी

Updated on Thursday, January 23, 2025 10:30 AM IST

हिसार। उकलाना क्षेत्र के गांव साहू की विवाहिता अपनी दो बेटियों संग नहर में सनियाना गांव के पास सिरसा ब्रांच नहर में कूद गई। बताया जा रहा है कि चार बेटियों को जन्म दे चुकी 30 वर्षीय नीलम बेटा न होने से हताश व परेशान रहती थी। नीलम और उसकी ढाई वर्षीय बेटी दीपांशु के शव मंगलवार दोपहर को सिरसा जिले के नाथूसरी चौपटा के पास नहर से मिले। उकलाना थाना पुलिस और परिजन सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। डॉक्टरों की टीम ने बुधवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम हिसार के नागरिक अस्पताल में किया। पुलिस और परिजन अब दूसरी बेटी 11 वर्षीय अंशु की तलाश कर रहे हैं।

पुलिस को दिए बयान में साहू गांव के अमरजीत ने बताया कि वह सिंचाई विभाग में ड्यूटी करता है। उन्होंने बताया कि करीब 12 साल पहले भिवानी के सिवाना गांव की नीलम के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद पत्नी ने चार बेटियों को जन्म दिया। बड़ी बेटी 11 साल की अंशु, 8 साल की आशु, 5 साल की दीक्षा और ढाई महीने की दीपांशु हैं। पत्नी अक्सर चार बेटियां होने पर परेशान रहती थी। उसे यह मलाल रहता था कि वह बेटे को जन्म ना दे सकी। इसी बात से लेकर वह मानसिक तौर पर परेशान रहती थी। पति के अनुसार वह 20 जनवरी को सुबह काम पर चला गया। घर पर मां छन्नो देवी, पत्नी नीलम और तीन बेटियां अंशु, आशु व दीपांशु थी। पत्नी दोपहर को एक बजे दो बेटियों अंशु और दीपांशु के साथ सनियाना गांव में दवा दिलवाने की बात कहकर घर से निकली। उसके बाद वह वापस घर नहीं आई। उसकी काफी जगह तलाश की गई, मगर तीनों का कहीं कोई पता नहीं चला। उकनाना पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया था।

नाथूसरी चौपटा के पास नहर से मिले साहू से लापता महिला व उसकी मासूम बेटी का शव , दूसरी बेटी का नहीं चला पता, पुलिस कर रही तलाश

अमरजीत के अनुसार उकलाना थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर को लगभग एक बजे उसे सूचना दी कि सिरसा जिले के नाथूसरी चौपटा पुलिस से सूचना मिली है कि माइनर से एक महिला और मासूम बच्ची के शव मिले हैं। सूचना मिलने पर वह उकलाना थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचा और दोनों शवों की शिनाख्त की, मगर अंशु का कहीं कोई पता नहीं चला। पुलिस ने बुधवार को हिसार के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को शव सौंप दिए।

परिजनों ने बताया कि नीलम ने पहले से तीन बेटियों के साथ जान देने का मन बना लिया था। इसलिए वह अपनी तीन बेटियों को साथ ले जाना चाहती थी। आशु को उसकी दादी छन्नो देवी ने नहीं ले जाने दिया। दादी ने उसको अपने पास रख लिया, वहीं दीक्षा अपनी ननिहाल सिवाना गांव में रहती है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि नीलम अपनी दो बेटियों के साथ सनियाना गांव के पास से गुजरने वाली नहर में कूदी थी, वहीं आशु की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X