Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

चेयरमैन द्वारा पुलिस कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर, लुधियाना को तालिबानी सज़ा मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश जारी

Updated on Thursday, January 23, 2025 10:30 AM IST

चंडीगढ़ | पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के चेयरमैन कंवरदीप सिंह ने लुधियाना में तालिबानी सज़ा के मामले पर स्वतः संज्ञान (सुओ-मोटो नोटिस) लिया है। इस संबंध में चेयरमैन ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आई खबर के अनुसार, एक कपड़ा फैक्ट्री के मालिक ने चोरी के आरोप में एक मां और उसकी तीन बेटियों का मुंह काला कर उन्हें "मैं चोर हूं" की तख्ती पहनाकर घुमाया, जो कि बच्चों के अधिकारों का गंभीर उल्लंघन है।

बाल अधिकार संरक्षण आयोग के चेयरमैन ने पुलिस कमिश्नर, लुधियाना को मामले की गंभीरता को देखते हुए जुवेनाइल जस्टिस (देखभाल और संरक्षण) अधिनियम-2015 की धारा 75 और 79 के तहत मामला दर्ज करने तथा बाल श्रम (निवारण और नियंत्रण) अधिनियम-1986 और भारतीय न्याय संहिता-2023 की संबंधित धाराओं के तहत दोषियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, की गई कार्रवाई की रिपोर्ट 23 जनवरी तक भेजने के आदेश दिए हैं।

चेयरमैन ने पुलिस कमिश्नर, लुधियाना को यह भी निर्देश दिया है कि जो लोग बच्चियों की तस्वीरें खींचकर वायरल कर रहे हैं, उनके खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस (देखभाल और संरक्षण) अधिनियम-2015 की धारा 74 के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

इसके अतिरिक्त, चेयरमैन ने डिप्टी कमिश्नर, लुधियाना को बाल श्रम अधिनियम-1986 के तहत उचित धाराओं के अनुसार कार्रवाई करने और फैक्ट्री मालिक तथा अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, 7 दिनों के भीतर आयोग को कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X