Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

नूंह पुलिस का साइबर अपराधियों पर कड़ा प्रहार, ऑपरेशन साइबर आक्रमण चलाते हुए गिरफ्तार किए गए 15 साइबर ठग

Updated on Wednesday, January 22, 2025 18:54 PM IST

पंचकूला। साइबर ठगों पर शिकंजा कसते हुए जिला पुलिस नूंह द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है। पुलिस की टीम ने साइबर ठगों के एक ऐसे गिरोह को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है जो सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाते थे। इस गिरोह के 15 सदस्यों को नूंह जिला पुलिस की टीम ने अलग-2 स्थानों से गिरफतार किया है जिनसे 20 मोबाइल, 29 फर्जी सिम, 250 नकली सोने के सिक्के व 01 नकली सोने की ईंट बरामद की गई है। इस उपलब्धि पर हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ने नूंह जिला पुलिस को बधाई दी है।

क्या था मामला-

पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप ने बताया कि साइबर ठगों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए कार्ययोजना तैयार की गई और अलग-2 टीमों का गठन किया गया। टीमों द्वारा विशेष अभियान चलाया गया जो मंगलवार सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ और देर रात तक चला। टीमों द्वारा गांव पल्ला, सौंख, नई आदि सहित अलग-2 स्थानों पर छापेमारी की गई। इन आरोपियों द्वारा साइबर अपराध के लिए सोशल मीडिया प्लैटफार्म का इस्तेमाल किया जा रहा था। आरोपियों द्वारा सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जाते थे जिसके बाद लोगों के साथ धोखाधड़ी की जाती थी। मुख्य रूप से सभी आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी पहचान छुपाकर होटल बुकिंग, सैक्सटॉरसन, सोने का सिक्का धारक बनकर व ऑनलाइन रैपिडो टैक्सी का विज्ञापन डाल कर झांसा दिया जाता था।

आरोपियों के खिलाफ 12 मुकद्दमें दर्ज, 20 मोबाइल, 29 फर्जी सिम, 250 नकली सोने के सिक्के व 01 नकली सोने की ईंट भी बरामद।

साइबर क्राइम पुलिस थाना नूंह के एसएचओ विमल राय ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इन आरोपियों द्वारा उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान से फर्जी सिम कार्ड मंगवाए जाते थे। ये आरोपी सोशल मीडिया पर अलग-2 प्रकार के विज्ञापन देते थे। इसके अलावा, आरोपी अपनी पहचान छिपा कर फर्जी सिम व मोबाईल के प्रयोग से लोगों की अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर कर फर्जी खातों में पैसे डलवा कर लोगों से ठगी करते थे।

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने आमजन से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले विज्ञापनो के झांसे मे ना आएं और किसी भी अनजाने लिंक पर क्लिक ना करें। इसके अलावा, लोग गूगल आदि पर दिए गए हैल्पलाइन नंबरों पर फोन करने से पहले इनकी आधिकारिक पुष्टि कर लें। यदि कोई भी व्यक्ति पुलिस अधिकारी, ईडी या अन्य अधिकारी बनकर डिजीटल अरेस्ट की धमकी दें तो तुरंत सावधान हो जाएं अन्यथा साइबर ठगी का शिकार होना पड़ सकता है। साइबर ठगी होने पर हैल्पलाइन नंबर-1930 पर तुरंत फोन करके अपनी शिकायत दर्ज करें।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X