Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा के मुख्य मार्गों पर ऑटोमेटिक सिस्टम लगाने पर किया जा रहा है अध्ययन : परिवहन मंत्री अनिल विज

Updated on Wednesday, January 22, 2025 18:35 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा के मुख्य मार्गों पर ऑटोमेटिक सिस्टम लगाने पर अध्ययन भी किया जा रहा है जिसके माध्यम से यह पता चल जाएगा कि अमुक गाड़ी सड़क पर चलने के लायक है या नहीं है। इसके अलावा, हरियाणा रोडवेज को बेहतर बनाने के लिए पूरे हरियाणा की कंडम बसों का सर्वे भी करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधन डीजल- पेट्रोल अब धीरे-धीरे समाप्ति की ओर है और इस धरती को प्रदूषण से बचाने पर भी हमारा जोर है इसलिए हमारा इलेक्ट्रिक बसों पर भी पूरा बल रहेगा।

ऑटोमेटिक सिस्टम के माध्यम से यह पता चल जाएगा कि अमुक गाड़ी सड़क पर चलने के लायक है या नहीं है : अनिल विज

विज जयपुर में गत दिवस आयोजित ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में शिरकत करने के उपरांत वापसी के समय आज नांगल चौधरी में ठहराव के दौरान मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि जयपुर में ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर चर्चा और विचार विमर्श किया गया है और आज मैं इस बैठक से वापस आ रहा हूं।

सभी स्कूल संचालकों से आह्वान- स्कूल वाहन से संबंधित नियम के अनुसार कार्य करें : विज

मीडिया से बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि सुरक्षित स्कूल वाहन नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है, इस संबंध में उन्होंने कहा कि "हाल ही में उनके द्वारा कैथल में एक स्कूल के विरुद्ध कार्रवाई करवाई गई है। इसलिए वे सभी स्कूल संचालकों से आह्वान करते हैं कि स्कूल वाहन से संबंधित नियम के अनुसार कार्य करें अन्यथा जो मेरे शिकंजे में आ गया मैं उसे नहीं बक्शूंगा"।

"ओवरलोडिंग के मामले को लेकर सभी चिंतित है" : विज

खनन क्षेत्र में ओवरलोड की समस्या को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि "बिल्कुल यह सही है कि ओवरलोडिंग से सड़के भी टूटती हैं, लोगों की जिंदगी भी जाती है, चोरी भी होती है और भ्रष्टाचार भी होता है"। उन्होंने बताया कि "अभी हाल ही में दिल्ली में देश के सभी परिवहन मंत्रियों की एक बैठक थी, उसमें एक विचार आया है कि एक गैजेट स्थापित जाएगा जिसके ऊपर वजन आ जाएगा क्योंकि इस तरह की ओवरलोडिंग के मामले को लेकर सभी चिंतित है"। 

ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन कोई ना कोई सिस्टम खुद बना ले अन्यथा अगर सरकार बनाएगी तो सख्ती से लागू करेगी : विज

विज ने बताया कि "गत दिनों यह बैठक केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्रीनितिन गडकरी जी ने ली थी और नितिन गडकरी जी की अपने सब्जेक्ट में पूरी मास्टरी है। इस बैठक के दौरान ओवरलोडिंग का यह मामला आया था और उसके अंदर ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन के पदाधिकारी भी शामिल हुए थे। उस दौरान बैठक में मैंने स्वयं ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के पदाधिकारियों को कहा कि आपकी इतनी बड़ी एसोसिएशन है तो आप अपने लिए स्वयं नियम निर्धारित करें कि हम ओवरलोडिंग गाड़ी नहीं चलाएंगे, ओवर स्ट्रक्चर्ड गाड़ी को नहीं चलाएंगे और स्टाफ के भी ड्यूटी के घंटे निर्धारित होंगे। क्योंकि एक व्यक्ति सुबह गाड़ी पर बैठता है और 15 से 20 घंटे गाड़ी चलाता है और दुर्घटना होने की पूरी संभावना रहती हैं। इसलिए ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन कोई ना कोई सिस्टम खुद बना ले अन्यथा अगर सरकार बनाएगी तो सख्ती से लागू करेगी"। 

550 बसें खरीदने के लिए पिछले दिनों हुई हाई पावर परचेज कमेटी में मंजूरी मिली :  विज

हरियाणा रोडवेज के बेड़े में बसों की खरीद को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि "अभी हाल ही में 550 बसें खरीदने के लिए पिछले दिनों हुई हाई पावर परचेज कमेटी में मंजूरी मिली है। इसके अलावा, पूरे हरियाणा की कंडम बसों का सर्वे भी करवा जा रहा है। वहीं , दूसरी ओर हरियाणा के मुख्य मार्गों पर ऑटोमेटिक सिस्टम लगाने पर अध्ययन किया जा रहा है जिसके माध्यम से यह पता चल जाएगा कि अमुक गाड़ी सड़क पर चलने के लायक है या नहीं है क्योंकि आमतौर पर जब गाड़ी चेकिंग के लिए जाती है और वहां पर अमुक अधिकारी किसी गाड़ी को रिजेक्ट करता है और किसी को सेलेक्ट कर दिया जाता है, यह सब खेल होता है यह सब जानते हैं। इसलिए हम इस पर भी विचार कर रहे हैं"। 

हमारा इलेक्ट्रिक बसों पर भी पूरा बल रहेगा : विज

इलेक्ट्रिक बसों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि "अभी फिलहाल इलेक्ट्रिक बसें शहरों में ही है और अभी यह कुछ शहरों में है कुछ में नहीं है लेकिन हम इलेक्ट्रिक बसों को बढ़ावा देना चाहते हैं क्योंकि जो प्राकृतिक संसाधन डीजल- पेट्रोल अब धीरे-धीरे समाप्ति की ओर है और इस धरती को प्रदूषण से बचाने पर भी हमारा जोर है इसलिए हमारा इलेक्ट्रिक बसों पर भी पूरा बल रहेगा"। 

 बिना परमिट और बिना नंबर की गाड़ी हरियाणा की सड़क पर नहीं चलने दी जायेगी : विज

हरियाणा की विभिन्न सड़कों से बिना परमिट के बहुत सी स्लीपर बसें दिल्ली आती जाती हैं, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस बारे में मैंने सभी आरटीओ की मीटिंग बुलाई है। उन्होंने कहा कि बिना परमिट और बिना नंबर की गाड़ी हरियाणा की सड़क नहीं चलने दी जायेगी तथा इस बारे में मैंने अधिकारियों को निर्देश दिए हुए हैं कि बिना नंबर और बिना परमिट की कोई भी गाड़ी हरियाणा की सड़कों पर नजर नहीं आनी चाहिए"। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X