Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हिसार : शराब के नशे में मजदूर ने की अपने साथी मजदूर की डंडे से पीट-पीटकर हत्या

Updated on Wednesday, January 22, 2025 18:35 PM IST

हिसार। हांसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सोरखी गांव में एक युवक द्वारा शराब के नशे में कमरे में साथ रहने वाले व्यक्ति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान बिहार के मोतीहारी जिले के गांव कपूर पकरी निवासी 40 वर्षीय श्री भगवान के रूप में हुई है। खेत में हुई वारदात के बारे में जानकारी मिलने पर खेत मालिक जोगिंद्र सिंह ने तुरंत डायल 112 पर फोन कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद सोरखी चौकी पुलिस व एसएफएल की टीम ने घटनास्थल पहुंच कमरे से साक्ष्य एकत्रित किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतक के परिजनों के आने पर उनके बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने श्री भगवान के साथ कमरे में रहने वाले हत्या आरोपी मुकेश को हिरासत में ले लिया है।

शराब पीने के दौरान हुई थी कहासुनी, डंडे से किया सिर पर वार , सोरखी गांव के खेत में बने एक कमरे में रहते थे दोनों

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्री भगवान और आरोपी मुकेश बिहार के मोतीहारी जिले के रहने वाले थे और सोरखी से भाटोल रोड़ पर जोगिंद्र के खेत में बने एक कमरे में रहते थे। रात के समय दोनों एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे कि इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और कहासुनी के बाद गुस्साए मुकेश ने कमरे में पड़े डंडे से श्रीभगवान के सिर पर वार कर हत्या कर दी। मृतक श्री भगवान पिछले छह महीने से जोगिंद्र के खेत में बने कमरे रह कर खेतों में मजदूरी का काम कर रहा था और करीब तीन महीने पहले मुकेश यहां आकर उसके साथ रहकर खेतों में मजदूरी का करने लगा था।

खेत मालिक ने बताया कि वह मंगलवार शाम को अपने खेतों की जुताई करने के लिए आया था। उस वक्त दोनों ने शराब पी रखी थी। जोगिंद्र ने बताया कि सुबह करीब सात बजे उसके पास मुकेश का फोन आया कि श्री भगवान उठ नहीं रहा है। इसके बाद उसने खेत में पहुंच कर देखा कि श्री भगवान के सिर पर गहरी चोट लगी हुई है, कमरे में खून बिखरा हुआ है तथा मुकेश के चेहरे पर खंरोच व कपड़ों पर खून लगा हुआ था। कमरे के हालात देखने के बाद उसने डायल 112 पर फोन कर मामले की सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि श्रीभगवान खेतों में मजदूरी का काम करता था और भाईचारे में वह उसके खेत में बने कमरे रहता था।

हांसी में 8 दिन में हुई तीन हत्याएं

हांसी उपमंडल में पिछले आठ दिन में हुई हत्या की तीन वारदातों से लोग सहमे हुए हैं। बता दें कि 14 जनवरी को पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी में सिवानी निवासी पंकज की अवैध संबंधों के चलते सिवानी निवासी पंकज की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। हालांकि की पुलिस हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। उसके बाद 20 जनवरी को रात करीब 9 बजे ढाणी चादर पुल में बाइक सवार बदमाशों ने दुकान पर सामान लेने आए कुलदीप नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या की वारदात के बाद से आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।  मंगलवार रात को बिहार के मोतीहारी जिले के कपूर पकरी निवासी श्री भगवान की शराब के नशे में उसके साथ रहने वाले युवक मुकेश ने हत्या कर दी। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पुछताछ कर रही है।

Readers' Comments
Pars Ram Singh Badhan. 9/8/2023 7:26:56 AM

ਬਹੁਤ ਹੀ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਤੇ ਵਧੀਆ ਖਬਰ ਹੈ ਜੀ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਮਹਾਨ ਪੰਜਾਬੀ ਭਰਾਵਾਂ ਤੇ ਪੰਜਾਬੀ ਭੈਣ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਨਾਂ ਸਾਰੀ ਦੁਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਬੁਲੰਦ ਕੀਤਾ ਹੈ ਜੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਤਹਿਦਿਲੋਂ ਵਧਾਈਆਂ ਪੇਸ਼ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਂਦੀਆਂ ਹਨ ਜੀ 🙏🏻🙏🏻

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X