Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हिसार : खो-खो विश्व कप विजेता टीम ने की केंद्रीय खेल मंत्री से मुलाकात

Updated on Wednesday, January 22, 2025 18:35 PM IST

हिसार। पहले खो-खो विश्व कप 2025 में विश्व विजेता बनी भारतीय महिला टीम ने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की। इस अवसर पर टीम के साथ खो-खो फेडरेशन के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल, महासचिव एम.एस. त्यागी, और टीम कोच मुन्नी जून भी मौजूद रहे। टीम में हरियाणा से शामिल एकमात्र खिलाड़ी, हिसार जिले के गांव बिठमड़ा की मीनू धत्तरवाल ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीता।

मीनू धत्तरवाल के प्रदर्शन को खेल मंत्री ने सराहा

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को इस मुलाकात के दौरान भारतीय महिला टीम को विश्व कप जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि खो-खो भारत का पारंपरिक खेल है और इसे बढ़ावा देने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह गर्व का क्षण है कि भारत ने खो-खो का पहला विश्व कप जीतकर देश का नाम रोशन किया है। हम इसे एशियाई खेलों में शामिल करवाने के लिए प्रयासरत हैं, जिससे खिलाड़ियों को और भी आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। मंत्री ने विशेष रूप से मीनू धत्तरवाल के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि मीनू ने अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा से न केवल टीम को मजबूती दी बल्कि देश के लिए गर्व का क्षण भी लेकर आई। उनकी मेहनत और समर्पण सराहनीय है।

बिठमड़ा गांव में जश्न का माहौल

मीनू धत्तरवाल की इस उपलब्धि से उनका गांव बिठमड़ा जश्न में डूबा हुआ है। जैसे ही ग्रामीणों को यह खबर मिली कि केंद्रीय खेल मंत्री ने मीनू के प्रदर्शन की सराहना की है, पूरे गांव में उत्साह और जोश का माहौल बन गया। ग्रामीण मीनू के दिल्ली से गांव लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गांव में उनके भव्य स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मीनू ने अपने प्रदर्शन से न केवल गांव का, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। युवाओं में खासतौर पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मीनू की इस उपलब्धि से पूरे गांव में गर्व की भावना है और यह जीत पूरे देश के लिए गर्व का पल है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X