Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

लुधियाना में महिला व बेटियों का मुंह काला करके घुमाया

Updated on Wednesday, January 22, 2025 18:04 PM IST

चंडीगढ़। पंजाब के लुधियाना में फैक्ट्री मालिक द्वारा चोरी के आरोप में एक महिला व उसकी तीन बेटियों तथा एक युवक का मुंह काला करके घुमाए जाने का घिनौना मामला सामने आया है। उद्योग मालिक द्वारा पांचों के गले में मैं चोर हूं की तख्तियां भी लटकाई गई थी। पंजाब में कई दशक पहले भी इस तरह की घटनाएं होती रही हैं।

लुधियाना के एकजोत नगर में स्थित उद्योग में हुए इस घटनाक्रम का कई लोगों ने वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एकजोत नगर में दीप क्लेक्शन नाम से कपड़ा फैक्ट्री चलाने वाले व्यक्ति ने फैक्ट्री में काम करने वाली महिला, उसकी 3 बेटियों और एक युवक को कपड़ा चोरी करने के आरोप में पकड़ा था। मालिक ने सीसीटीवी फुटेज देखकर पांचों को बुलाया। मालिक ने कहा कि कई दिन से फैक्ट्री से कपड़ा चोरी हो रहा है। यह चोरी उन्होंने की है। इसके बाद वहां हंगामा होने लगा।

मालिक ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही स्याही मंगाई और पांचों का मुंह काला कर वहीं खड़ा कर दिया। इसके बाद तख्ती पर 'मैं चोर हूं, मैं अपना गुनाह मान रही हूं' लिखकर पांचों के गले में पहना दी। तख्ती में पांचों का नाम भी था। इसके बाद उन्हें गली में ले जाकर पूरे मोहल्ले में घुमाया गया। इसी बीच किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस मौके पर भी पहुंची थी।

फैक्ट्री मालिक पलविंद्र के अनुसार उनके यहां चोरी की घटनाएं हो रही थी। जिसमें उक्त महिला उसकी बेटियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। अन्य कर्मचारियों और आसपास के लोगों की राय लेकर ही उनके मुंह काले कर उन्हें घुमाया गया है।

महिला के अनुसार उसके साथ रहने वाले युवक अभिषेक ने चोरी की है। उसने कमरे पर सामान लाकर बेचा। हमारी गलती सिर्फ इतनी है कि हमने अभिषेक से चोरी का माल खरीद लिया। फैक्ट्री मालिक ने अभिषेक से सबके मुंह काले करवाए। उन लोगों मुझे और मेरी बेटियों को डंडे पीटा। बस्ती जोधेवाल के थाना प्रभारी जसबीर सिंह के अनुसार घटना बहुत ही शर्मनाक है। मानवता के आधार पर मामले की जांच की जाएगी और आरोपी के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X