Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

अब शुगर फ्री प्रॉडक्ट भी बनाएगा वीटा

Updated on Tuesday, January 21, 2025 18:28 PM IST

चंडीगढ। सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने कहा है कि वीटा अब शुगर फ्री प्रॉडक्ट भी बनाए, ताकि मधुमेह से पीड़ित लोगों को भी इनकी उपलब्धता हो सके। उन्होंने हरियाणा डेयरी विकास फेडरेशन को निर्देश देते हुए कहा कि वीटा उत्पादों की संख्या में इजाफा करते हुए उनकी भरपूर ब्रांडिंग करे, ताकि यह उत्पाद जन-जन के दिल में अपनी गुणवत्ता के लिए स्थान बनाएं। उन्होंने जींद के घी की लगातार बढती मांग को देखते हुए प्लांट क्षमता में बढोतरी करने व घी के प्रचार-प्रसार में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।

आज हरियाणा सिविल सचिवालय पांचवें तल स्थित कांफ्रेंस कक्ष में सहकारिता मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने हरियाणा डेयरी विकास फेडरेशन के एमडी रोहित यादव, महाप्रबंधक व 6 वीटा प्लांटों के सीईओ के साथ समीक्षा बैठक की। तकरीबन दो घंटे चली समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने सिलसिलेवार तरीके से वीटा उत्पादों, वीटा प्लांटों के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने कहा कि वीटा उत्पादों की रेंज को बढाया जाएगा, ताकि आमजन को अधिक से अधिक गुणवत्ता से परिपूर्ण उत्पाद उपलब्ध हो सकें। मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए शुगर फ्री प्रॉडक्ट बनाने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जींद प्लांट के घी की जनता में लगातार बढ रही मांग के आधार पर प्लांट की क्षमता बढाने के साथ-साथ घी की ब्रांडिंग की जाए। वीटा प्लांटों पर डिस्प्ले बोर्ड लगाते हुए सभी उत्पादों की जानकारी प्रदर्शित की जाए।

वीटा उत्पादों की संख्या में होगी बढोतरी, ब्रांडिंग पर रहेगा जोर , जींद के घी की होगी ब्रांडिंग, प्लांट की क्षमता बढाने पर भी हुई चर्चा

सहकारिता मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने कहा कि खाद्य उत्पादों की जांच के लिए करनाल में केंद्र सरकार की योजना में राष्ट्रीय डेयरी विकास प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश स्तरीय प्रयोगशाला करनाल के हरियाणा काॅपरेटिव एक्पोर्ट हाउस, एग्रो माॅल करनाल में स्थापित की जाएगी। इससे प्रदेश में लघु, सूक्ष्म व बडे उद्यमियों को लाभ मिलेगा और बेहतर तकनीक के साथ खाद्य उत्पादों की जांच समय पर हो सकेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दूध उत्पादकों की सहूलियत का ध्यान रखा जाए और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न आने दी जाए। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर वीटा उत्पादों पर आमजन का भरोसा बढाना है, इसके लिए हमें मिलकर काम करना होगा। इस अवसर पर फेडरेशन के एमडी रोहित यादव, जीएम एसएस कोहली, संजय सेतिया, सीईओ विशंबर सिंह, चरण सिंह, राकेश काद्यान, नरेंद्र धानिया, सुखदेव राज, कामिनी आदि उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X