Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा अधिकारियों को गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने और चल रहे प्रोजेक्टों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश

Updated on Tuesday, January 21, 2025 18:28 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स हरभजन सिंह ईटीओ ने विभाग के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निविदा प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन करें और अपने कार्य को करते समय उच्च गुणवत्ता मानकों को बनाए रखें। इसके अलावा, उन्होंने सड़कों के किनारे स्थित पेट्रोल पंप आदि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से पहुँच (एक्सेस) फीस के माध्यम से राज्य के राजस्व की वसूली में तेजी लाने और इसका सही रिकॉर्ड बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने ये आदेश राज्यभर में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा किए जा रहे प्रमुख बुनियादी ढांचे के प्रोजेक्टों की प्रगति की समीक्षा करने और भविष्य की विकास योजनाओं को तैयार करने हेतु एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। इस बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री रवि भगत सहित पीडब्ल्यूडी (बी एंड आर) के सभी मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता उपस्थित थे।

बैठक के दौरान, बजट प्रबंधन संबंधी उपलब्धियों का मूल्यांकन किया गया और परियोजना स्थलों पर कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विस्तृत चर्चा की गई। लोक निर्माण मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे चल रहे प्रोजेक्टों को शीघ्र पूरा करें और सभी भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों को सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं को समय पर पूरा करने और उच्च गुणवत्ता मानकों का पालन करने के महत्व पर बल दिया।

पीडब्ल्यूडी द्वारा 745 किलोमीटर लंबी 22 राज्य सड़कों को दीर्घकालिक रखरखाव समझौते के तहत किया जा रहा अपग्रेड

इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ को अवगत कराया गया कि अन्य कार्यों के अलावा, विभाग इस समय 532 करोड़ रुपये की लागत से दीर्घकालिक रखरखाव समझौते के तहत कुल 745 किलोमीटर लंबी 22 राज्य सड़कों का उन्नयन कर रहा है। अपग्रेड की जा रही सड़कों में भवानीगढ़-मेंहला चौक, पातड़ां-मूनक, घड़ूआं-अंबाला, ज़ीरा-फिरोज़पुर, पुरानी मोरिंडा रोड, मुकेरियां-तलवाड़ा-मुबारिकपुर, दाखा-हलवारा-रायकोट-बरनाला आदि शामिल हैं। इन विकास कार्यों से राज्य के सड़क बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण सुधार होगा और आम जनता को निर्बाध यातायात सुविधा मिलेगी। बैठक के दौरान मंत्री को यह भी जानकारी दी गई कि लिंक सड़कों के लिए पंजाब मंडी बोर्ड से जल्द ही फंड मिलने की उम्मीद है और इनका कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास और सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता और दक्षता के उच्च मानकों को सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दोहराया।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X