Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

युवा संगम फेज पांच के अंतर्गत हकेंवि के विद्यार्थी मध्य प्रदेश के लिए हुए रवाना

Updated on Tuesday, January 21, 2025 15:41 PM IST

महेंद्रगढ़। युवा संगम फेज-पांच के अंतर्गत केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा, महेंद्रगढ़ के विद्यार्थी मंगलवार को मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुए। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विश्वविद्यालय परिसर से विद्यार्थियों को झंडी दिखाकर रवाना किया। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान के अंतर्गत विद्यार्थी मध्य प्रदेश के पर्यटन, परंपरा, प्रगति, प्रौद्योगिकी और पारस्परिक संपर्क के माध्यम से बहुआयामी अनुभव मिलेगा। कुलपति ने इस अवसर पर आयोजन के लिए भारत सरकार विशेषकर शिक्षा मंत्रालय के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

विश्वविद्यालय कुलपति ने झंडी दिखाकर किया रवाना , एक भारत श्रेष्ठ भारत के युवा संगम फेज पाँच के अंतर्गत हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय

विश्वविद्यालय में एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के नोडल ऑफिसर डॉ. आर.पी. मीणा ने बताया कि इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक, मध्य प्रदेश, हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय का सहयोगी संस्थान है। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित युवा संगम फेज पाँच के अंतर्गत इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक, मध्य प्रदेश के नेतृत्व में विद्यार्थियों के समूह ने बीते दिनों हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय व हरियाणा के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कर हरियाणा के इतिहास, कला व संस्कृति को जाना समझा। इसी क्रम में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के विद्यार्थी मध्य प्रदेश का दौरा कर रहे हैं।

विश्वविद्यालय से रवाना दल में शामिल विद्यार्थी प्रो. आशीष माथुर व डॉ. राजेंद्र प्रसाद मीणा, डॉ. जितेंद्र कुमार व डॉ. तनवी भाटी के निर्देशन में यह यात्रा करेंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने कहा कि मध्य प्रदेश की कला, संस्कृति और प्रगति को करीब से जानने का यह एक अच्छा अवसर है। उन्होंने शिक्षा मंत्रालय के इस प्रयास की सराहना करते हुए विश्वविद्यालय कुलपति के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके मार्गदर्शन से ही हम इस कार्यक्रम के लक्ष्य को प्राप्त कर पा रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रो. आशीष माथुर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रो. माथुर ने कहा कि अवश्य ही यह यात्रा युवा संगठन के उद्देश्य की प्राप्ति में मददगार साबित होगी। इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. रूपेश देशमुख, डॉ. देवेंद्र राजपूत, डॉ. विद्युलता रेड्डी, डॉ. विष्णु कुचरिया, पवन कुमार, डॉ. मोहित, प्रेरणा, अन्नु, हेमलता, मोनिका सहित विभिन्न विभागों के विद्यार्थी, शोधार्थी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X