Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

दुनिया/खेल

हरारे में मुगाबे के खिलाफ लोगों ने किया व्यापक विरोध प्रदर्शन

Updated on Monday, November 20, 2017 12:42 PM IST

हरारे,19 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को हरारे में हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी एकत्र हुए। सेना द्वारा इस देश पर शांतिपूर्ण कब्जे के बाद भारी संख्या में लोगों की भीड़ मुगाबे को हटाने की मांग को लेकर शहर के मध्य सड़कों पर उतर आई। सेना द्वारा मुगाबे को सत्ता से हटाने के प्रयास के समर्थन में आयोजित प्रदर्शन ने उत्सव का रूप ले लिया। एक प्रदर्शनकारी फ्रेड मुबे ने कहा, "यह क्रिसमस जैसा माहौल है।" प्रदर्शनकारी ने कहा कि जिम्बाब्वे लंबे समय से पीड़ा सह रहा है और अब जाकर यहां के लोग खुश हैं। 

कई लोगों ने अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज पकड़ रखा था। इनमें से एक शख्स के पास एक पोस्टर था, जिसमें मुगाबे (93) के लिए एक संदेश लिखा था, "अब जिम्बाब्वे छोड़ दो". जबकि एक चौराहे पर एक विक्रेता अखबार पकड़े था, जिस पर लिखा हुआ था "मुगाबे किनारे लग गए।" 'बीबीसी' के मुताबिक, 'एकजुटता मार्च' के रूप में इस रैली को सेना का समर्थन प्राप्त है, जिसने मुगाबे (93) के उत्तराधिकारी को लेकर चल रहे संघर्ष के बीच बुधवार को शक्ति प्रदर्शन किया था। सेना ने बुधवार को देश पर नियंत्रण स्थापित कर लिया था, लेकिन मुगाबे ने पद छोड़ने से मना कर दिया था।

सत्तारूढ़ जानू-पीएफ पार्टी की क्षेत्रीय शाखाओं के साथ ही पूर्व सैनिक भी मुगाबे को 48 घंटे के अंदर पद छोड़ देने के लिए कह रहे हैं। ये पूर्व सैनिक अभी तक राष्ट्रपति के प्रति वफादार थे। रैली में आए एक व्यक्ति ने कहा, "जिंबावबे के नागरिक के तौर पर, हम अपनी सेना को कह रहे हैं, 'शांतिपूर्ण हस्तक्षेप के लिए बहुत धन्यवाद।"' वहीं, शुक्रवार देर अपराह्न् तक देश में जानू-पीएफ पार्टी की सभी 10 प्रांतीय शाखाओं ने राष्ट्रपति के खिलाफ अपना अविश्वास प्रस्ताव पारित किया है। इससे रविवार तक मुगाबे के पार्टी अध्यक्ष पद से हटने की संभावना बढ़ गई है। जिंबाब्वे के 1980 में ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद से ही मुगाबे इस देश की अगुवाई कर रहे हैं।
Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X