Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने मुख्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए उच्च-स्तरीय बैठक बुलाई

Updated on Monday, January 20, 2025 18:31 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के लोक निर्माण और बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने राज्य में लोक निर्माण विभाग (पी.डब्ल्यू.डी.) द्वारा चल रही प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने और भविष्य के बुनियादी ढांचा विकास की योजना बनाने के लिए 21 जनवरी, 2025 को चंडीगढ़ में एक उच्च-स्तरीय बैठक बुलाई है।

यह जानकारी देते हुए लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि सभी मुख्य इंजीनियरों और सुपरीटेंडेंट इंजीनियरों को बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बैठक के एजेंडे में प्रमुख सार्वजनिक बुनियादी ढांचे, जैसे न्यायिक और प्रशासनिक भवनों, स्कूलों, अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों, और राज्य की सड़कों और पुल परियोजनाओं के निर्माण और रखरखाव पर विस्तृत चर्चा शामिल होगी।

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि इस समीक्षा बैठक का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी परियोजनाएं सही ढंग से चल रही हैं और आवश्यक मानकों को पूरा कर रही हैं। उन्होंने बैठक की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि यह बैठक परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति का मूल्यांकन करने के साथ-साथ सामने आ रही चुनौतियों का समाधान प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि विभाग का लक्ष्य सभी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को समय पर पूरा करना और उनकी उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करना है।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि इस बैठक के दौरान राज्य की सार्वजनिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से भविष्य के बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग राज्य में मजबूत, सुरक्षित और टिकाऊ बुनियादी ढांचा स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि बढ़ती आबादी की जरूरतों को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि भविष्य की परियोजनाओं के लिए आवश्यक योजना बनाकर और उन्हें लागू करके ही राज्य के लोगों को भविष्य में इनका लाभ पहुंचाया जा सकेगा।

Readers' Comments
J P Singla 9/6/2023 9:42:04 AM

Very surprise that only four kg ornaments.loot khsutt inni and recovery Very poor and dismil. It is his tohin.

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X