Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा नया रिकॉर्ड स्थापित, बिजली आपूर्ति में 13% वृद्धि दर्ज: हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

Updated on Monday, January 20, 2025 18:31 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज यहां घोषणा की कि पंजाब राज्य पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) ने 19 जनवरी, 2025 तक 66,914 मिलियन यूनिट्स की रिकॉर्ड बिजली आपूर्ति की है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 13% अधिक है। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण उपलब्धि पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा बिजली के बुनियादी ढांचे के विकास और पंजाब के लोगों और उद्योगों की बढ़ती बिजली की मांगों को पूरा करने के लिए पी एस पी सी एल द्वारा किए जा रहे प्रयासों को दर्शाती है।

इस संदर्भ में और जानकारी देते हुए बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान बिजली की सबसे अधिक मांग 16,058 मेगावाट को पूरा किया गया, जो पिछले वित्तीय वर्ष से 5% अधिक है। बिजली मंत्री ने कहा कि पी.एस.पी.सी.एल. ने पंजाब के सभी वर्गों के उपभोक्ताओं को बिना किसी बिजली कटौती के निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा किए गए उचित प्रबंधन के कारण संभव हो सकी, जो निगम की विश्वसनीय बिजली आपूर्ति प्रदान करने के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

कोयला उपलब्धता के बारे में बिजली मंत्री ने बताया कि पी.एस.पी.सी.एल. नियमित और आवश्यक आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है, जिसके परिणामस्वरूप तीनों सरकारी थर्मल पावर प्लांटों में कोयले का अच्छा प्रबंधन किया गया है। उन्होंने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह थर्मल प्लांट रोपड़ में मौजूदा कोयला स्टॉक स्तर 42 दिन, गुरु हरगोबिंद थर्मल प्लांट लहिरा मुहब्बत में 28 दिन और गुरु अमरदास थर्मल प्लांट गोइंदवाल साहिब में 40 दिन है। उन्होंने कहा कि पी.एस.पी.सी.एल. आगामी सर्दी के मौसम के दौरान कोयले की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

पछवाड़ा कोयला खदान के महत्वपूर्ण योगदान के कारण कोयला आपूर्ति सुनिश्चित

बिजली मंत्री ने बताया कि पछवाड़ा कोयला खदान राज्य के बिजली क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले कोयले की निरंतर आपूर्ति प्रदान कर महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 के दौरान 19 जनवरी, 2025 तक इस खदान से 1,306 रैक के माध्यम से 56 लाख टन कोयले की आपूर्ति की गई है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा सस्ती दरों पर निरंतर उच्च गुणवत्ता वाली बिजली प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि पी.एस.पी.सी.एल. पंजाब के लोगों और उद्योगों की बढ़ती बिजली की मांगों को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार है और इस संदर्भ में आवश्यक व्यवस्थाएं निरंतर मजबूती से की जा रही हैं।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X