Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

आईटी बाय डिजाइन ने भारत में पांच मिलियन डॉलर के निवेश की घोषणा की

Updated on Monday, January 20, 2025 10:51 AM IST

चंडीगढ़ । प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना पीएमकेवीवाई के अधीन रोजगार के अवसरों, कौशल विकास और टेकनोलोजिकल इनोवेशन को मजबूती देते हुये राजीव गांधी चंडीगढ़ आईटी पार्क स्थित अग्रणीय वैश्विक मैनेज्ड सर्विस प्रोवाईडर्स  - आईटी बाय डिजाईन  ने अपने नये आफिस का उद्घाटन किया। पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन किया। आईटीबीटी ने अपने ग्लोबल विस्तार के चलते भारत में पांच मिलियन डालर्स का निवेश किया है जो भारत के गतिशील आईटी टैलेंट पूल का लाभ उठाने के लिये कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अगले 12 माह के भीतर अपने वर्कफोर्स की संख्या 650 से बढ़ाकर 1200 से अधिक करने की योजना है।

इस अवसर पर बोलते हुये अमन अरोड़ा ने कहा कि चंडीगढ़ मेे आईटीबीडी के आफिस की स्थापना इस क्षेत्र के लिये परिवर्तनकारी कदम है जो कि एक सम्पन्न आईटी और इनोवेशन हब के रुप में इसके उभरने को दर्शाता है। रोजगार और कौशल विकास को बढ़ावा देकर यह पहल आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत बनाने के सरकार के दृष्टिकोण के साथ जुड़ती है।

आईटीबीडी ने अपने चंडीगढ़ आफिस को 200 सीटों वाली सुविधा से बढ़ाकर 800 से अधिक सीटों वाले अत्याधुनिक हब में बदल दिया है, जिससे उत्तर भारत में इसकी स्थिति मजबूत हुई है। इसके साथ कंपनी गुड़गांव में और विस्तार की योजना बना रही है। अगले माह कंपनी जर्सी सिटी न्यू जर्सी में अपने नये मुख्यालय में ट्रांसफर हो जायेगी जो कि आईटीबीडी की रणनीतिक दूरदर्शिता और ग्लोबल मार्केट में उत्कृष्टता की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने आईटी पार्क स्थित नये कार्यालय का किया उद्घाटन

इनवायरनमेंटल, सोशल एंड गर्वनेंस (ईएसजी) कोम्पलाऐंस बनाये रखने के अपने प्रयास में आईटीबीडी पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के लिए ठोस कदम उठा रहा है। आईटी पार्क स्थित आईटीबीडी के वर्कफोर्स सिंगल यूज प्लास्टिक को खत्म करने और  जैव खाद (बायो कम्पोस्टेबल) विकल्पों में बदलाव करने की शपथ लेता है। कंपनी अपनी वर्कफोर्स को सस्टेनेबिलिटी ट्रेनिंग देने की योजना बना रही है जिससे उन्हें ऑफिस के अंदर और बाहर दोनों जगह इको फ्रेंडली प्रैक्टिस को अपनाने के लिये प्रोत्साहित किया जा सके।

आईटीबीडी के सीईओ सनी कैयला ने अपने विस्तार पर कहा कि भारत कंपनी की ग्लोबल स्टेटेजी का एक अभिन्न अंग है। पांच मिलियन डालर्स का निवेश और चंडीगढ़ तथा दिल्ली में नये आफिस की स्थापना देश में इनोवेशन को बढ़ावा देने, आइटी टैलेंट को प्रोत्साहित करने और आईटी इकोसिस्टम में योगदान देने में अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कंपनी अपनी वर्कफोर्स को दोगुना कर न केवल विकास के नये अवसर पैदा कर रहे हैं बल्कि दुनिया भर के एमएसपी को सशक्त बना रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X