Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

भारत का आभार : गाजा में युद्धविराम लागू होने के बाद इजरायल ने कहा

Updated on Monday, January 20, 2025 10:50 AM IST

नई दिल्ली। गाजा में युद्धविराम लागू होने के बाद इजराइली राजदूत रूवेन अजार ने आत्मरक्षा के अपने देश के 'अधिकार' का समर्थन करने के लिए रविवार को नई दिल्ली का आभार जताया। इजरायली दूतावास द्वारा जारी वीडियो में अजार ने कहा, मैं आत्मरक्षा के हमारे अधिकार का समर्थन करने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं। हम भारतीय लोगों के समर्थन की विशेष रूप से सराहना करते हैं।

भारत ने की थी संघर्ष विराम की अपील

सात अक्टूबर, 2023 को हमास द्वारा इजरायली शहरों पर किए गए हमले के जवाब में इजरायल ने गाजा पर सैन्य हमले शुरू किए थे। हमास के हमले की कड़ी निंदा करते हुए भारत लगातार संघर्ष विराम का आह्वान करता रहा है। भारत ने गाजा युद्धविराम समझौते का स्वागत किया है।

तीन बंधक रिहा

युद्धविराम के बाद हमास ने तीन इजरायली बंधकों को रिहा कर दिया है। तीनों इजरायली महिलाएं रेड क्रॉस के वाहन से इजरायल पहुंचीं। भारी भीड़ ने उनका स्वागत किया। रिहा की महिलाओं की पहचान रोमी गोनेन (24) एमिली दमारी (28) और डोरोन स्टीनब्रेचर (31) के रूप में हुई है।

गोनेन को नोवा संगीत समारोह से अगवा किया गया था। वहीं दो अन्य को किबुत्ज कफर अजा से अपह्रत किया गया था। दमारी के पास इजराइली और ब्रिटेन की दोहरी नागरिकता है। वहीं स्टीनब्रेचर के पास इजराइली और रोमानियाई नागरिकता है। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि पूरा देश आपको गले लगाता है।

फलस्तीनियों ने मनाया जश्न

अब उम्मीद जताई जा रही है कि बाकी बंधकों को भी जल्द रिहा कर दिया जाएगा। युद्ध विराम लागू होने से पहले गाजा में लोगों ने जश्न मनाया और बड़ी संख्या में फलस्तीनी अपने घरों में लौटने लगे हैं। रविवार को 90 फलस्तीनी कैदियों की रिहाई भी की गई।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इजरायली गोलीबारी में 26 लोगों की जान गई है। लोगों को चेतावनी दी गई है कि वे गाजा के अंदर बफर जोन में वापस जाते समय इजरायली सेना से दूर रहें। इस बीच इजरायल सेना ने दावा किया है कि उसने गाजा में एक विशेष अभियान में 2014 के इजरायल-हमास युद्ध में मारे गए सैनिक ओरोन शॉल का शव बरामद किया है।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X