Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

एसकेएम-केएमएम में फिर नहीं बनी सहमति

Updated on Saturday, January 18, 2025 19:35 PM IST

जींद | संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के बीच एकता को लेकर शनिवार को फिर एक बार पातड़ा के गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब में बैठक हुई। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के नेताओं के बीच पूरी तरह से सहमति नहीं बन पाई है। संयुक्त किसान मोर्चा ने एकता के लिए और समय मांगा है। हालांकि 26 जनवरी को होने वाले ट्रैक्टर मार्च और आगे होने वाले सभी प्रोग्राम एक साथ ही होंगे। दावा किया गया कि 26 जनवरी को प्रस्तावित ट्रैक्टर मार्च पूरे जोर-शोर से निकाला जाएगा और इसी से केड्डद्र सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। इसके अलावा 20 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा राज्यसभा व लोकसभा के सभी सांसदों के आवास पर धरने दिए जाएंगे और ज्ञापन सौंपे जाएंगे ताकि केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जा सके। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि हमने सहमति के लिए अपनी बातचीत जारी रखी है। संयुक्त किसान मोर्चा के साथी उस पर विचार करके हमें बताएंगे हम पूर्ण एकता के पक्ष में हैं। दोनों संगठन एक मंच पर आने के लिए प्रयासरत है।

26 जनवरी को प्रस्तावित ट्रैक्टर मार्च पूरे जोर-शोर से निकालने का दावा , एसकेएम 20 को राज्यसभा व लोकसभा के सभी सांसदों के आवास पर देंगे धरने

फैसला लिया गया कि 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च पूरे जोर-शोर से निकाला जाएगा ताकि केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ाया जा सके। 21 जनवरी को 101 किसानों को जत्था दिल्ली कूच करेगा। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता रमींदर सिंह पटियाला ने बताया कि नई खेती नीति ड्राफ्ट को लेकर दोनों मोर्चों के साथियों द्वारा विचार-विमर्श करना है। हम अपनी छह सदस्य कमेटी की रिपोर्ट संयुक्त किसान मोर्चा की 24 जनवरी को दिल्ली की बैठक में रखेंगे। 20 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा राज्यसभा व लोकसभा के सभी सांसदों के आवास पर धरने दिए जाएंगे और ज्ञापन सौंपे जाएंगे ताकि केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को एक चि_ी लिख कर मांग की है कि केंद्र सरकार जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत को देखते हुए किसानों के साथ बातचीत शुरू करें और उनकी जान बचाएं। किसान नेता लखविंदर सिंह औलख ने कहा लोगों की भावना को देखते हुए मिनिमम एकता के लिए प्रयास किया, उसके लिए संयुक्त किसान मोर्चा के साथियों ने समय मांगा है। आने वाले प्रोग्राम हमारे एक साथ ही होंगे जो पहले दिए गए हैं।

ये किसान नेता हुए बैठक में शामिल

संयुक्त किसान मोर्चा के बलबीर सिंह राजेवाल, डा. दर्शनपाल शर्मा,  जोगिंदर सिंह उगराहां, गुरविंदर सिंह पोपी, कृष्ण प्रसाद, हरिंदर सिंह लखोवाल,  किसान मजदूर मोर्चा शंभू बॉर्डर से सरवन सिंह पंधेर, जसविंदर सिंह लोंगोवाल,  सुरजीत सिंह, मंजीत एस राय, अमरजीत सिंह मोहडी,  एसकेएम गैर राजनीतिक खनौरी से सुखजीत सिंह हरदो, लखविंदर सिंह औलख,  गुरिंदर सिंह भंगू, रणजीत सिंह राजू शामिल हुए। सरवन सिंह पंधेर, जसविंदर सिंह लोंगोवाल,  सुरजीत सिंह, मंजीत एस राय, अमरजीत सिंह मोहडी,  एसकेएम गैर राजनीतिक खनौरी से सुखजीत सिंह हरदो, लखविंदर सिंह औलख,  गुरिंदर सिंह भंगू, रणजीत सिंह राजू शामिल हुए।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X