Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

सांप के डसने पर अब पशुओं का सरकारी वेटरनरी अस्पतालों में मुफ्त इलाज

Updated on Saturday, January 18, 2025 18:35 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब सरकार ने राज्य में पशुओं के स्वास्थ्य देखभाल को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सांप के डसने पर पशुओं के मुफ्त इलाज की सुविधा शुरू की है। सभी जिला और तहसील स्तर के वेटरनरी अस्पतालों में पॉलिवैलेंट दवा उपलब्ध करवाई गई है।

पशुपालन मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने बताया कि जिला स्तर पर सभी 22 पॉलीक्लिनिक और 97 तहसील स्तर के वेटरनरी अस्पतालों में सांप के ज़हर से बचाव के लिए पॉलिवैलेंट दवाएं उपलब्ध हैं। इस पहल का उद्देश्य सांप के डसने का शिकार हुए पालतू जानवरों और पशुओं को त्वरित और प्रभावी इलाज प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि वेटरनरी अस्पताल सांप के डसने से जुड़ी आपात स्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक एंटी-वेनम दवाओं और प्रशिक्षित कर्मचारियों से लैस हैं।

सभी जिला और तहसील स्तर के वेटरनरी अस्पतालों में सांप के ज़हर से बचाव के लिए पॉलिवैलेंट दवा उपलब्ध: गुरमीत सिंह खुडियां

मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का यह कदम सांप के डसने का शिकार जानवरों की जान बचाने और राज्य में पालतू जानवरों और पशुओं के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।सांप के डसने से होने वाली मौतों को रोकने के लिए समय पर इलाज के महत्व को उजागर करते हुए स गुरमीत सिंह खुडियां ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी पालतू जानवरों के मालिकों और पशुपालकों को इस सुविधा और सांप के डसने के लक्षणों के बारे में जागरूक करें और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत पशुओं का इलाज करवाने के लिए प्रेरित करें।

पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव श्री राहुल भंडारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को इस सुविधा के बारे में जागरूक करने के लिए प्रत्येक वेटरनरी अस्पताल में एस ओ पी प्रदर्शित की जानी चाहिए।पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. गुरशरणजीत सिंह बेदी ने बताया कि सांप के डसने के प्राथमिक लक्षणों में सांस लेने में कठिनाई, शरीर पर दांतों के निशान, शरीर में दर्द, पशु का कांपना और लकवा, मूत्र में खून आदि शामिल हैं। उन्होंने सलाह दी कि किसानों को घाव को काटने या चूसने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, बल्कि तुरंत नज़दीकी पशु अस्पताल जाना चाहिए और पीड़ित पशु का इलाज शुरू करने के लिए तुरंत वेटरनरी डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Readers' Comments
Bittu.p sarpanch middu khera 9/5/2023 9:36:36 PM

Very good work CM Bhagwan singh Maan Saab and Punjab police 🚨🚨🙏🙏

Bittu.p sarpanch middu khera 9/5/2023 9:21:58 PM

Very good work CM Bhagwan singh Maan Saab and Punjab police 🚨🚨🙏🙏

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X