Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

राष्ट्रीय एकता व सांस्कृतिक समृद्धता को बढ़ावा दे रहे प्रधानमंत्री मोदी अरविंद शर्मा : युवा संगम पहल के तहत

Updated on Saturday, January 18, 2025 18:24 PM IST

चंडीगढ़, । सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय एकता व सांस्कृतिक समृद्धता को निरन्तर बढ़ावा दे रहे हैं। उनके संकल्प को पूरा करने के लिए युवा संगम पहल के तहत विभिन्न प्रदेशों के यूनिवर्सिटीज के युवा अलग-अलग प्रदेशों में भ्रमण करते हुए वहां की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ते हुए आपसी मेल-जोल को बढ़ावा दे रहे हैं।

शुक्रवार शाम को विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय यूनिवर्सिटी अमरकंटक, मध्य प्रदेश के 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का हरियाणा सचिवालय स्तिथ अपने कार्यालय में स्वागत किया। युवाओं से संवाद करते हुए विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने एवं आपसी सामंजस्य को बेहतर बनाने के मकसद से युवा संगम पहल की गई है। इसमें एक यूनिवर्सिटी के युवाओं की टोली दूसरे प्रदेश की यूनिवर्सिटी का दौरा करते हुए वहां से भौगौलिक, सांस्कृतिक परिवेश को समझने, जानने का प्रयास करते हैं। इस कड़ी में युवा संगम पहल के पांचवें चरण में मध्यप्रदेश के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय यूनिवर्सिटी अमरकंटक के 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल हरियाणा सेंट्रल यूनिवर्सिटी, पाली (महेंद्रगढ़) पहुंचे थे। अपने सात दिवसीय दौरे के दौरान इन युवाओं ने चंडीगढ़ स्तिथ हरियाणा सिविल सचिवालय में विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।

अमरकंटक यूनिवर्सिटी के युवाओं की टोली पहुंची हरियाणा

कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के एक भारत- श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत इस कड़ी में युवा संगम देश के विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान व आपसी समझ को बढ़ावा देने की महत्वपूर्ण पहल है। इस चर्चा के दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने प्रतिभागियों से उनके अनुभव जाने व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पों पर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को देश की सांस्कृतिक समृद्धता, ऐतिहासिक महत्व व विकासात्मक उपलब्धियों को समझने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर हरियाणा सेंट्रल यूनिवर्सिटी, पाली महेंद्रगढ़ के कुलपति प्रोफेसर टंकेश्वर कुमार, यूनिवर्सिटी नोडल अधिकारी डॉ राजेन्द्र प्रसाद मीणा, पर्यटन व होटल प्रबंधन विभाग के सहायक आचार्य विकास सिवाच, अमित व शोधार्थी प्रेरणा उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X