Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

संस्कृति और परंपरा बचाने के लिए नई शिक्षा नीति से मिलेगी सहयोग : अरविंद शर्मा

Updated on Saturday, January 18, 2025 18:24 PM IST

पंचकूला |  सहकारिता, कारागार, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणवी संस्कृति और परंपरा को जीवित रखने के लिए केंद्र और प्रदेश की सरकार योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। नई शिक्षा नीति में इसी व्यवस्था को शामिल किया गया है कि शिक्षा के शुरुआत से ही विद्यार्थी अपनी स्किल के अनुसार शिक्षा का क्षेत्र चुनते हुए आगे बढ़े। जिससे विकसित भारत का सपना पूरा हो और हर नागरिक आत्मनिर्भर बने।

सहकारिता, कारागार, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सेक्टर-1 पंचकूला में आयोजित हरियाणा लोक सांस्कृतिक उत्थान ट्रस्ट पंचकूला एवं हरियाणा कला परिषद द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री के राजनीति सचिव तरुण भंडारी ने अध्यक्षता की।

अरविंद शर्मा ने कहा कि मां शब्द में देवी देवताओं का वास है। यह एक पूर्ण मंत्र है, सुबह उठकर जो 108 बार मां शब्द का उच्चारण कर लेगा वह अपने जीवन को सफल बना लेगा। उन्होंने कहा कि आज जन्म से ही हर व्यक्ति में कोई ना कोई हुनर छिपा होता है, उसे हुनर को तरास कर आगे बढ़ाने की जरूरत है।

सहकारिता मंत्री ने हरियाणा लोक सांस्कृतिक उत्थान ट्रस्ट पंचकूला एवं हरियाणा कला परिषद के वार्षिक कैलेंडर और डायरी का किया विमोचन

सहकारिता कारागार विरासत एवं पर्यटन मंत्री ने कार्यक्रम में हरियाणा लोक सांस्कृतिक उत्थान ट्रस्ट पंचकूला एवं हरियाणा कला परिषद के वार्षिक कैलेंडर और डायरी का विमोचन किया।  अरविंद शर्मा ने संस्था के सहयोग के लिए दो लाख रुपए सहयोग के तौर पर देने का घोषणा की। इससे पहले संस्था के संस्थापक हरियाणवी कलाकार सौरभ अत्री ने हरियाणवी गीत गाकर मंत्री जी व अन्य अतिथियों का स्वागत किया और संस्था के कार्यों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कवि सुंदर कटारिया, पीके आजाद, खुशबू शर्मा, यश कंसल ने अपनी कविताओं को सुनाकर उपस्थित लोगों को हंसाकर लोटपोट कर दिया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, हाउसफेड एमडी योगेश शर्मा, राष्ट्रीय कवि संगम उतर भारत प्रभारी सुरेंद्र सिंगला, परमजीत कौर कर्मवीर सैनी मुकेश सिंगला भूपेंद्र अक्षय कौशिक सुमित सिंगला सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X