Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरविन्दर कल्याण बने एआईपीओसी की स्थायी समिति के सदस्य

Updated on Saturday, January 18, 2025 18:24 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष हरविन्दर कल्याण को अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (एआईपीओसी) की स्थायी समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। देशभर के पीठासीन अधिकारियों की यह सर्वोच्च संस्था है। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला इसके पदेन अध्यक्ष और राज्य सभा के उप-सभापति हरिवंश उपाध्यक्ष हैं। लोक सभा का एक उपाध्यक्ष भी इस समिति के पदेन उपाध्यक्ष होते हैं। इनके अलावा देश भर के विधान मंडलों से 7 अध्यक्षों को समिति में बतौर सदस्य शामिल किया जाता है। लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह इस समिति के सचिव हैं।

हाल ही में सिक्किम विधान सभा के अध्यक्ष अरुण कुमार उप्रेती द्वारा अपना पद त्यागने के कारण खाली हुए स्थान पर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्दर कल्याण को सदस्य मनोनीत किया है। उनका मनोनयन 17 जनवरी, 2024 से हुआ है। इस संबंध में लोक सभा सचिवालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

गौरतलब है कि कल्याण 25 अक्तूबर 2024 में पहली बार विधान सभा अध्यक्ष बने हैं और मात्र तीन माह में संस्था की स्थायी समिति का सदस्य बनना उनके लिए गर्व की बात है। कल्याण ने इसके लिए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन की स्थायी समिति के सदस्य के तौर पर उनसे जो भी अपेक्षाएं होंगी, वे उन पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

गौरतलब है कि स्थायी समिति के नियमों के अनुसार 7 पीठासीन अधिकारी इसके सदस्य होते हैं। इनमें बड़े राज्यों के विधानमंडलों से 5 और 100 से कम सदस्यों वाले छोटे राज्यों के विधानमंडलों से 2 पीठासीन अधिकारी होते हैं।

पीठासीन अधिकारी वार्षिक सम्मेलन की तारीखें और स्थान तय करना स्थायी समिति के कार्य हैं। यही समिति पीठासीन अधिकारी वार्षिक सम्मेलन के लिए एजेंडे, कार्यक्रम और विषय को अंतिम रूप देती है। एआईपीओसी ऑर्गनाइजेशंस से संबंधित विषय, पारित प्रस्तावों का फॉलोअप, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय संवैधानिक तथा संसदीय मामले भी यह समिति कार्य करती है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X