Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नही छात्राओं की पढ़ाई

Updated on Saturday, January 18, 2025 13:28 PM IST

रेवाड़ी। स्थानीय पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल में अब बिजली जाने पर भी  छात्राओं की पढ़ाई बाधित नहीं होगी। यहां की छात्राएं अब हर समय रोशनी में न केवल डिजिटल बोर्ड पर पढ़ाई कर सकेंगी बल्कि कंप्यूटर लैब में किसी भी समय कंप्यूटर चला सकेंगी। यह संभव हुआ है बावल में चल रही कंपनी ग्रीनहेक के प्रयासों से। कंपनी की सीएसआर गतिविधियों के अंतर्गत सीसीएसई व प्रयोग फाउंडेशन पंचकूला ने स्कूल में न केवल पांच किलोवाट का सोलर सिस्टम लगवाया है बल्कि छात्राओं को साफ व शुद्ध पानी की सुविधा के लिए यहां एक वाटर कूलर तथा वाटर प्यूरीफायर लगवाया है।

यह सुविधा छात्राओं को समर्पित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रीनहेक वरिष्ठ अधिकारी मिथलेश कुमार व सुनील अरोड़ा ने ग्रीनहेक की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल के अलावा राजीव नगर रेवाड़ी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाने से यह पूरा यूपीएचसी अब सोलर में कन्वर्ट हो गया है। इसके अलावा राजीव नगर में मरीजों व कर्मचारियों की सुविधा के लिए शुद्ध हवा की व्यवस्था के लिए एयर डक्ट सिस्टम भी लगाया गया है।

सीसीएसई की प्रतिनिधि अकृति कपूर ने छात्राओं को बिजली सुविधा मिलने पर कंप्यूटर के माध्यम से आधुनिक शिक्षा हासिल करने का प्रण दिलाया। इस अवसर पर विशेष रूप से पधारी किशोर न्याय बोर्ड महेंद्रगढ़ जिला की सदस्या उपासना गुप्ता ने छात्राओं को नैतिक शिक्षा, मानवीय मूल्यों व स्वच्छता पर विशेष व्याख्यान दिया। इस अवसर पर बोलते हुए प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सूर्य घर अथवा मुफ्त बिजली योजना को आगे बढ़ाने की दिशा में संस्था का यह एक सार्थक प्रयास है।

राजीव नगर की यूपीएचसी शत प्रतिशत सोलर पर हुई कन्वर्ट , ग्रीनहेक, प्रयोग फाउंडेशन व सीसीएसई ने सीएसआर से बदली नुहार

स्कूल प्रिंसिपल धर्मबीर यादव ने कहा कि छात्राओं को मिली इस सुविधा से स्कूल का हजारों रुपये के बिजली बिल की बचत हुई है। कार्यक्रम के दौरान प्रयोग फाउंडेशन के उपाध्यक्ष संजय कुमार मेहरा, रेवाड़ी जिला संयोजक जेम्स शुक्ला, महेंद्रगढ़ जिला संयोजक हिमांशु शर्मा ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। यूपीएचसी राजीव नगर के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर दीपक ने पूरी इमारत को सोलर में कन्वर्ट करने पर आभार व्यक्त किया।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X