Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

पीएम मोदी ने सिंगापुर के राष्ट्रपति से की मुलाकात

Updated on Friday, January 17, 2025 10:36 AM IST

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शणमुगरत्नम से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर चर्चा की। शणमुगरत्नम भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर आए हैं।

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, हमने भारत-सिंगापुर व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की। सेमीकंडक्टर, डिजिटलीकरण, कौशल विकास, कनेक्टिविटी जैसे भविष्य के उभरते क्षेत्रों को लेकर बातें हुईं। हमने उद्योग, बुनियादी ढांचे और संस्कृति में सहयोग को बेहतर बनाने के तरीकों पर भी चर्चा की। शणमुगरत्नम की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी बात हुई।

द्रौपदी मुर्मू ने शणमुगरत्नम के सम्मान में किया भोज का आयोजन

राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में शणमुगरत्नम के सम्मान में भोज का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सहित प्रमुख नेता उपस्थित थे।

राष्ट्रपति भवन ने एक्स पर कही ये बात

राष्ट्रपति भवन ने एक्स पर पोस्ट किया, राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि सिंगापुर की प्रगति सभी विकासशील देशों के लिए उदाहरण है। सिंगापुर विकास यात्रा में भारत का मूल्यवान भागीदार है।

दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से भारत-सिंगापुर द्विपक्षीय संबंधों की 60वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में लोगो जारी किया। इसमें भारत का राष्ट्रीय फूल कमल और सिंगापुर का राष्ट्रीय फूल आर्किड भी शामिल हैं। लोगो में संख्या दोनों देशों के द्विपक्षीय इतिहास में मील के पत्थर को उजागर करती है।

किसानों की समस्याओं को नहीं कर सकते नजरअंदाज: धनखड़

किसानों की समस्याओं पर तुरंत राष्ट्रीय ध्यान की जरूरत है। किसानों को आर्थिक सुरक्षा चाहिए। ऐसे देश में जो अभूतपूर्व तरक्की कर रहा है और जिस तरक्की को रोका नहीं जा सकता, किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं कर सकते। सभी मुद्दों के समाधान का सार, समय है। लेकिन मैं कहूंगा कि जब किसानों की समस्याओं को खोजने की बात आती है, तब समय सबसे महत्वपूर्ण होता है। सरकार काम कर रही है। हम चाहते हैं कि सकारात्मक सोच के साथ समाधान खोजने के लिए सभी तालमेल के साथ एकजुट होकर काम करें।

यह बात उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को कर्नाटक के धारवाड़ में कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय के अमृत महोत्सव में कही। अर्थव्यवस्था में कृषि क्षेत्र के वृहद प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि हमें यह जरूर ध्यान रखना चाहिए कि जब किसान आर्थिक रूप से सही होता है, अर्थव्यवस्था आगे बढ़ती है क्योंकि यही किसान की खर्च करने की शक्ति होती है। जब किसान खर्च करता है, अर्थव्यवस्था अपने आप आगे बढ़ती है। और इसलिए हमारे पास एक और सकारात्मक प्रभाव होगा।

किसान खराब मौसम और अप्रत्याशित बाजार के हालात पर निर्भर

उपराष्ट्रपति ने आगे कहा कि सरकार काफी कुछ कर रही है लेकिन किसान खराब मौसम और अप्रत्याशित बाजार के हालात पर निर्भर है। वक्त आ गया है कि कृषि क्षेत्र की प्रमुख परेशानियों का विश्लेषण कर इनसे निजात दिलाई जाए।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X