Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा में मानव अधिकार के अधिकारों का किसी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा हनन:चेयरमैन जस्टिस ललित बत्तरा

Updated on Thursday, January 16, 2025 18:03 PM IST

कुरुक्षेत्र । हरियाणा मानव अधिकार आयोग के चेयरमैन जस्टिस ललित बत्तरा ने कहा कि हरियाणा में  मानव अधिकार के अधिकारों का किसी भी कीमत पर हनन नहीं होने दिया जाएगा। इस समाज में हर व्यक्ति के लिए अधिकार निर्धारित किए गए है। इन अधिकारों से कोई भी वंचित नहीं रहना चाहिए। इस विषय को गंभीरता से लेकर जिले के अधिकारियों को कार्य करना होगा।

चेयरमैन जस्टिस ललित बत्रा वीरवार को पिपली पैराकीट में अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। यहां पर चेयरमैन जस्टिस ललित बत्रा और आयोग के सदस्य कुलदीप जैन, दीप भाटिया का प्रोटोकॉल के अनुसार उपायुक्त नेहा सिंह व पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने स्वागत किया। चेयरमैन जस्टिस ललित बत्रा ने अधिकारियों को मानव अधिकार के नियमों के बारे में विस्तार से अवगत करवाते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र धर्मक्षेत्र में भिखारियों, होम शैल्टर, ओलडेज होम, रैन बसेरा, अस्पतालों में मरीजों सहित अन्य वर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना चाहिए और नियमानुसार सभी को उनके हक मिलने चाहिए और किसी भी व्यक्ति को प्रताडि़त ना किया जाए, इस विषय को गंभीरता से लेकर अधिकारियों को सुनिश्चित करना होगा।

चेयरमैन जस्टिस ललित बत्तरा ने गुणवत्ता को जांचने के लिए चखा जेल के मैस के खाने का स्वाद,महिला बंदियों की शिल्पकला को देखा जस्टिस ललित बत्तरा ने

चेयरमैन जस्टिस ललित बत्रा ने अधिकारियों से रूबरू होने के बाद जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल में बंद बंदियों, महिला बंदियों, अस्पताल, लाईब्रेरी, कैन्टीन, रसोई घर सहित अन्य सभी कक्षों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी और फीडबैक ली कि मानव अधिकारों के तहत बंदियों को नियमानुसार सुविधाएं मिल रही है या नहीं के बारे में पूछा। उन्होंने पीने के पानी, खाने की गुणवत्ता, शौचालयों की सुविधा सहित अन्य विषयों का बारीकी से जायजा लेने के बाद जेल प्रशासन के अधिकारियों को आदेश दिए कि जो भी खामिया है उसे नियमानुसार जल्द से जल्द दुरूस्त किया जाए। इसके बाद चेयरमैन जस्टिस ललित बत्रा ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का भी दौरा किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, आयोग के संयुक्त रजिस्ट्रार अरुण ठाकुर, आयोग के प्रोटोकॉल, सूचना जनसम्पर्क अधिकारी डा.पुनीत अरोड़ा उपस्थित थे।

चेयरमैन जस्टिस ललित बत्रा ने गुणवत्ता को जांचने के लिए चखा जेल के मैस के खाने का स्वाद

चेयरमैन जस्टिस ललित बत्रा ने जिला कारागार कुरुक्षेत्र की मैस में बंदियों के लिए बने खाने की गुणवत्ता को चैक करने के लिए स्वयं खाने का स्वाद चखा। उनके साथ आयोग के सदस्य कुदीप जैन व सदस्य दीप भाटिया ने भी खाने की गुणवत्ता को चैक किया। चेयरमैन जस्टिस ललित बत्तरा ने खाना बनाने वाले लोगों से फीडबैक ली और  जेल प्रशासन को कहा कि बंदियों को नियमानुसार अच्छी गुणवत्ता का खाना उपलब्ध करवाना चाहिए। इस खाने की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।

महिला बंदियों की शिल्पकला को देखा जस्टिस ललित बत्रा ने जिला कारागार कुरुक्षेत्र में महिला बंदियों की शिल्पकला के हनुर को देखकर कुछ महिला बंदियों द्वारा जूट और अन्य वस्तुओं से बैग व अन्य चीजें बनाई जा रही है। इस शिल्प कला को चेयरमैन जस्टिस ललित बत्रा को दिखाया गया। चेयरमैन जस्टिस ललित बत्रा ने इस शिल्पकला की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस शिल्पकला को बढ़ावा देना चाहिए और जेल प्रशासन को इस उत्पाद की मार्किटिंग भी करनी चाहिए। इसके साथ ही जस्टिस ललित बत्तरा ने महिला वार्ड में जेल प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही अन्य सुविधाओं का भी आंकलन किया।

जिला कारागार के अस्पताल में बंदी मरीजों से की बातचीत

चेयरमैन जस्टिस ललित बत्रा ने जिला कारागार के अस्पताल का अवलोकन किया और बंदी मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया। इस दौरान अस्पताल में उपचाराधीन बंदी मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में फीडबैक ली है।

ओलडेज होम और होम शैल्टर तक जाने के लिए लगाए जाए साइनेज बोर्ड

चेयरमैन जस्टिस ललित बत्तरा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के सार्वजनिक स्थलों, रेलवे स्टेशन और बस अड्डïा जहां-जहां पर ओलडेज होम, होम शैल्टर और रैन बसेरा है। इन तक जरूरतमंद लोग पहुंचे, इसके लिए जगह-जगह साइनेज बोर्ड लगाने चाहिए। इन सभी जगहों पर नियमानुसार तमाम सुविधाएं भी उपलब्ध होनी चाहिए। इस जिले में अधिकारियों को समय-समय पर मानव अधिकार आयोग के अंतर्गत निर्धारित नियमों, अधिकारों के बारे में लोगों को जागरूक भी करना चाहिए।

समाधान शिविरों से किया जा रहा है लोगों की समस्याओं का समाधान

उपायुक्त नेहा सिंह ने कुरुक्षेत्र जिले के बारे में फीडबैक देते हुए कहा कि लोगों को उनका हक देने, अधिकारों के प्रति जागरूक करने और हर विभाग से सम्बन्धित समस्या का समाधान शिविरों के माध्यम से निपटारा किया जा रहा है। इस जिले में रोजाना जिला स्तर और उपमंडल स्तर पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को भविष्य में अलग-अलग जगहों पर जाकर राष्टï्रीय मानव अधिकार आयोग द्वारा निर्धारित अधिकारों के प्रति आम लोगों को विशेष शिविर लगाकर जागरूक भी किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X