चंडीगढ़। बीएसएफ ने पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्र में एक आप्रेशन को अंजाम देते हुए पाकिस्तान द्वारा ड्रोन गिराई करीब साढे आठ किलो हेरोइन बरामद की है। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बीएसएफ प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि बीएसएफ जवानों द्वारा अमृतसर के गांव बल्लरवाल में सर्च के दौरान एक बड़ा पीले रंग का पैकेट बरामद किया। इस पैकेट को जब खोला गया तो इसमें 15 छोटे-छोटे पैकेट हेरोइन के थे। बरामद की गई हेरोइन की कुल वजन 8.560 ग्राम है।
पहली बार पाकिस्तान ने छोटी पैकिंग में गिराया नशा
बीएसएफ द्वारा अब तक ड्रोन से पैकेट में हेरोइन तो कई बार बरामद की जा चुकी है लेकिन यह पहला मौका है जब छोटी-छोटी पैकिंग में पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में हेरोइन गिराई गई है। संकते मिलता है कि यह छोटे-छोटे पैकेट कई जगह सप्लाई होने थे। बीएसएफ ने बरामद हेरोइन को जांच के लिए लैब भेज दिया है। पंजाब पुलिस की मदद से सीमावर्ती गांवों में पूछताछ करके पता लगाया जा रहा है कि पाकिस्तान द्वारा भेजी गई खेप को कौन व्यक्ति लेना चाहता था।