चंडीगढ़। पंजाब के खनोरी बॉर्डर पर आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन गुरुवार को 52वें दिन में प्रवेश कर गया। बुधवार की रात बारिश के बावजूद किसान खनोरी व शंभू बार्डर पर डटे रहे। आंदोलन कर रहे कई किसान ठंड के कारण अब बीमार पडऩे लग गए हैं। बताया जाता है कि करीब तीन दर्जन किसान मौसमी बुखार की चपेट में हैं।
डल्लेवाल के समर्थन में 111 लोगों द्वारा शुरू किया मरणव्रत दूसरे दिन में दाखिल हो गया है। दूसरी तरफ संघर्ष को लेकर शंभू बॉर्डर पर किसान नेता सवरन सिंह पंधेर द्वारा आज बड़ा ऐलान किया जाएगा। उन्होंंने लोगों से आहवान किया है कि राज्य प्रत्येक गांव से कम से एक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर जरूर आए। वहीं, किसान संघर्ष को लेकर पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट मोड में है। हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।