Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

अमृतसर में शराब कारोबारी के आवास पर ग्रेनेड हमला

Updated on Thursday, January 16, 2025 10:49 AM IST

चंडीगढ़। खालिस्तानी आतंकियों ने बीती रात अमृतसर जिले के गांव जैंतीपुर में एक शराब कारोबारी के घर पर ग्रेनेड हमला कर दिया। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। पूर्व में हुई घटनाओं की तरह इस मामले में भी पंजाब पुलिस कुछ बोलने से कतरा रही है वहीं आतंकी संगठन बब्बर खालसा ने एक पोस्ट डालकर ग्रेनेड हमला किए जाने की जिम्मेदारी ली है।

जानकारी के मुताबिक मजीठा हलके के गांव जैंतीपुर में बीती रात मोटरसाइकिल पर तीन युवक आए और डेरा बाबा नानक से सांसद व पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा के करीबी शराब ठेकेदार अमनदीप जैंतीपुरिया के घर पर ग्रेनेड नुमा कोई वस्तु फैंकी। जिससे वहां जोरदार धमाका हुआ। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में चिंगारी भी साफ तौर पर निकलती नजर आई।

घटना के बाद पूर्व विधायक और अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने खुद इस पूरी घटना की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। बिक्रम मजीठिया ने कहा कि इससे पहले मजीठा पुलिस स्टेशन को निशाना बनाया था और अब जैंतिपुर में बम फेंका गया है। पंजाब का लॉ एंड ऑर्डर ऐसा हो चुका है कि लोग पुलिस के पास आने की जगह फिरौती दे रहे हैं। इन घटनाओं के बाद सीएम भगवंत मान को इस्तीफा दे देना चाहिए।

पुलिस ने साधी चुप्पी, बब्बर खालसा ने पोस्ट डालकर ली जिम्मेदारी ,स्कूलों व धार्मिक स्थलों के पास चल रहे ठेके बंद नहीं किए तो किया हमला

घटना के कुछ समय बाद बब्बर खालसा इंटरनेशनल की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट को वायरल किया गया। जिसमें लिखा था कि आज मैं जैंतीपुर में शराब ठेकेदार पप्पू जैंतीपुर के घर पर हुए ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी लेता हूं।इसके पीछे कारण यह है कि कुछ समय पहले हमने उन्हें फोन कर कहा था कि इस बार पंजाब में शराबबंदी करनी है और इसकी शुरुआत माझा से करनी है, हमारी बात को उन्होंने हल्के में लिया और बात को नजरअंदाज कर दिया। लेकिन अब हम इसे अपने तरीके से समझाएंगे। इन ठेकेदारों द्वारा गुरु घर और स्कूलों के पास कई ठेके खोले गए, लेकिन अब इसकी काफी निंदा हो रही है। दूसरे लोग उनके अधीन काम कर रहे हैं, इस बारे में सोचें। हमने उन्हें पहले मौखिक रूप से बताया था लेकिन उन्होंने कार्रवाई नहीं की, इसके बाद हमने उनके ठेके में आग भी लगा दी।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X