Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

खाली पड़े "पैक हाउस कम कोल्ड स्टोर" को फिर से शुरू किया जाए : कृषि मंत्री

Updated on Wednesday, January 15, 2025 19:22 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा निर्मित खाली पड़े "पैक हाउस कम कोल्ड स्टोर" का बागवानी विभाग के सहयोग से फिर से परिचालन शुरू किया जाए  ताकि किसानों को अपने फ़ल एवं सब्ज़ी का संरक्षण करने में आसानी हो। इसके अतिरिक्त उन्होंने मार्किट कमेटी डबवाली के अंतर्गत आने वाले खरीद केन्द्र अबूबशहर में किन्नू फल व सब्जी मण्डी स्थापित किये जाने के बारे में भी चर्चा की।  इससे अबूबशहर के आस पास के किसानों को विशेष लाभ होगा।

राणा आज यहां अधिकारियों की बैठक  की अध्यक्षता कर रहे थे।  बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ  राजा शेखर वुंडरू , हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक  मुकेश आहूजा, महानिदेशक डॉ  रणवीर सिंह भी उपस्थित थे।

सरकार के 100 दिन के एजेंडे पर भी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए

इस अवसर पर  श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को प्रदेश सरकार के 100 दिन के एजेंडे पर रिपोर्ट तैयार करने के भी निर्देश दिए।बैठक के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कृषि  मंत्री ने बताया कि सरकार के गठन के बाद अक्टूबर में तैयार किए गए 100 दिन के रोडमैप पर फीडबैक लेने के लिए वह विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृषि, बागवानी, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन सहित सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठकें चल रही हैं।

बुधवार को पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें  श्याम राणा ने सरकार की योजनाओं और घोषणाओं पर काम करने के निर्देश दिए गए। साथ ही राज्य की गौशालाओं और नंदीग्राम गौशालाओं में सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनके सभी मंत्रिमंडल सहयोगियों के 7 फरवरी को प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में आयोजित हो रहे महाकुंभ-2025 में जाने के सवाल पर कहा कि यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात होगी, क्योंकि यह ऐतिहासिक अवसर दुर्लभ ग्रह-योग के कारण 144 वर्षों के बाद हो रहा है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X