Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब पुलिस ने सरहद पार से नशे की तस्करी के नेटवर्क का किया पर्दाफाश

Updated on Wednesday, January 15, 2025 18:02 PM IST

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए, तरनतारन पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित नशा तस्करी कार्टेल का पर्दाफाश करते हुए 5 किलो हेरोइन समेत गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रश्पाल सिंह के रूप में हुई है, जो तरनतारन के गांव भाई लद्धू का निवासी है। हेरोइन बरामद करने के अलावा, पुलिस टीमों ने उसका मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया है।

पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच के अनुसार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि उक्त आरोपी पाकिस्तान आधारित तस्करों के सीधे संपर्क में था और सरहद पार से मादक पदार्थों की खेप प्राप्त कर रहा था। उन्होंने आगे कहा कि जांच में पता चला है कि पाकिस्तान आधारित तस्कर सरहद पार से मादक पदार्थों की तस्करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे थे।

डीजीपी ने बताया कि इस मामले में और संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगी की संभावना है।

ऑपरेशन का विवरण साझा करते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) तरनतारन अभिमन्यु राणा ने बताया कि विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसपी (डी) अजय राज सिंह, डीएसपी (डी) राजिंदर मिन्हास और डीएसपी सरबजीत सिंह बाजवा की निगरानी में सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ऑपरेशन चलाया और गांव भाई लद्धू के क्षेत्र से 5 किलो हेरोइन के साथ रश्पाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी ने कहा कि सप्लायरों, डीलरों और खरीदारों के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के साथ-साथ गिरफ्तार व्यक्ति द्वारा अब तक खरीदे गए नशे की कुल मात्रा का पता लगाने के लिए प्रयास जारी हैं।

इस संबंध में थाना सदर पट्टी, तरनतारन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत एफआईआर नंबर 06, दिनांक 15 जनवरी 2025 को दर्ज की गई है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X