Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

राजस्थान-पंजाब में पिस्तौल के बल पर लूटपाट-चोरियां करने वाले 6 गिरफ्तार

Updated on Saturday, November 18, 2017 13:27 PM IST

जालंधर,18 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  : फिल्लौर पुलिस ने राजस्थान व पंजाब के नवांशहर, जालंधर और लुधियाना के हाईवे पर पिस्तौल के बल पर लूट व घरों में चोरियां करने वाले गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गैंग का मास्टरमाइंड मनप्रीत सिंह उर्फ मनी एनआरआई है। मनी ढाई साल पहले अमेरिका से लौटा है। नशे की लत लग गई। पैसे खत्म हो गए तो गैंग बनाकर लूटपाट करने लग गया। पकड़े गए छह सदस्यों पर कई केस दर्ज हैं। मनी ने पूछताछ में अपने साथियों के साथ मिलकर 2017 में कुल 24 वारदातें कबूल की हैं। गैंग फिल्लौर में एक्टिव था। लुटेरे रेकी के बाद बंद घर और लूट के लिए महिलाओं को चुनते थे।

एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गैंग से सभी सदस्य लुधियाना के रहने वाले हैं। इनमें सलेमटाबरी के बहादरके में गुरबख्श नगर कालोनी का मनप्रीत सिंह उर्फ मनी (28) मास्टरमाइंड है। मनी के पिता बलदेव जगराओं सदर के हैं। अन्य साथियों में लुधियाना की ताजपुर रोड विश्वकर्मा नगर निवासी पवन कुमार उर्फ पम्मू (24), फिल्लौर रामगढ़ खूही मोहल्ला का गुरप्रीत सिंह उर्फ काली (28) है। गुरप्रीत के पिता सुरिंदर लुधियाना के भौरा कालोनी में रहते हैं। वहीं सलेमटाबरी अमन नगर का प्रिंस उर्फ राजू काड़ा (24), अमन नगर का ही नवदीप सिंह उर्फ गोपी (22) और लुधियाना के ग्रीनलैंड स्कूल के पास रहने वाला राजू कुमार उर्फ राजू (24) शामिल हैं।

पुलिस ने गैंग के सदस्यों की निशानदेही पर आरोपियों के घरों से 315 ग्राम नशीला पदार्थ, एक 32 बोर रिवाल्वर, 3 दातर, 1 मारुति कार, 3 बाइक, एक एक्टिवा के अलावा 140 ग्राम सोने के गहने बरामद किए हैं। गहनों में नवांशहर, जालंधर व आसपास एरिया से घरों से चोरी किए गए सोने के 2 हार, 13 अंगूठी, 1 छल्ला, 4 कंगन, 1 ब्रेसलेट, 1 जोड़ा टापस, 4 जोड़े झुमके, 5 चेन, 5 जोड़े बालियां, 1 कड़ा बरामद हुआ है।
 
बाइक पर जाली नंबर लगाकर पिस्तौल के बल पर लूटते थे

एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि लुटेरे फिल्लौर, जालंधर, लुधियाना नवांशहर के एरिया में मोटरसाईकिल पर जाली नंबर लगाकर पिस्तौल की नोक पर लोगों को डरा धमकाकर लूटपाट, चोरियां करते हैं। आरोपी नशा तस्करी भी करते थे। पकड़े गए सारे आरोपियों को फिल्लौर एसएचओ राजीव कुमार ने टीम के साथ सूचना के आधार पर तेहिंग चुंगी पर नाकाबंदी के दौरान पकड़ा है। गैंग में शामिल बिहार का संजय कुमार हाल निवासी लुधियाना और बिहार का ही शशिकांत यादव की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

12वीं तक पढ़ा मनी अमेरिका से लौटकर नशा करने लगा

एसएचओ राजीव कुमार के मुताबिक मास्टरमाइंड मनी 12वीं तक पढ़ा है। मां बाप अमेरिका में रहते हैं। ढाई साल पहले अमेरिका से लौटा तो खेती बाड़ी करने लगा। बाद में गलत संगत में पड़कर नशा करने लगा। पैसे खत्म हो गए तो 2015 में गैंग बना लिया। पवन 8वीं तक पढ़ा है। कोई काम नहीं करता था, लालच में मनी के साथ हो गया। 5वीं पास गुरप्रीत मजदूरी करता था। नशे के कारण 2015 से चोरी कर रहा था। 8वीं पास प्रिंस पहले पेंटर था। उसकी पत्नी आंगनबाड़ी वर्कर है। राज कुमार राजू कम्प्यूटर कार्ड प्रिंटर का काम करता है। नवदीप 12वीं पास और डीजल मकैनिक था।

ये वारदातें कबूली गिरोह के सदस्यों ने

1- 2015 में मनी, लुधियाना के संजय और शशिकांत ने राजस्थान के अलवर के बहरोड़ गांव में 7 तोले सोना व 60 हजार रुपये चोरी करते पकड़े गए थे। केस में एक साल बाद बरी हुए।

2- 2016 में मनी, संजय, शशिकांत ने जमशेर खुसरोपुर में सोना और 17 हजार रुपये व एक गांव के घर में घुसकर 2 तोले सोना व 20 हजार रुपये चुराए। पकड़े गए और जमानत पर हैं।

3- मार्च 2017 में मनी, गुरप्रीत और राजू ने सरहाल मंडी से एक घर में चोरी की।

4- 30 मार्च 2017 को मनी, राजू और नवदीप ने पिंड भैड़ी में घर में घुसकर 11 तोले सोने के गहने चुराए।

5- 15 जून 2017 को मनी, पवन और राजू ने गढ़ा की लक्की कालोनी में 4 तोले सोने व 50 हजार की नकदी चोरी की।

6- अगस्त 2017 को मनी, राजू, और प्रिंस ने फगवाड़ा के होशियारपुर रोड पर गांव के एक घर में घुसकर 4 तोले सोने के गहने चुराए।

7- अगस्त 2017 को मनी, नवदीप और राजू ने मिलकर खन्ना के एक घर में तीन तोले सोने और 6 हजार रुपये चुराए।

8- 5 अगस्त 2017 को मनी, नवदीप और राजू ने फगवाड़ा से होशियारपुर रोड पर घर से सोने के गहने व नगदी चोरी की।

9- अगस्त 2017 को मनी, पवन और राजू ने रेल लाइन फगवाड़ा के पास घर से 7 तोले सोने और 900 डॉलर चुराए।

10- अगस्त 2017 को मनी, संजय और राजू ने लुधियाना से चंडीगढ़ रोड पर घर से 5 तोले सोने के गहने और 12 हजार रुपये चुराए।

11- 23 अगस्त 2017 को मनी, राजू, और प्रिंस ने लांबड़ा के हीरापुर में घर से 4 तोले सोने के गहने और 4 हजार रुपये समेत लांबड़ी में 5 तोले सोने के गहने व नगदी चुराई।

12- सितंबर 2017 को मनी, राजू और पवन ने लिद्दड़ खुर्द में घर से गहने व नकदी चुराई।

13- सितंबर 2017 को मनी, गुरप्रीत और राजू ने बिलगां की ओर घर से 16 हजार रुपये चोरी करते लोगों ने पकड़ा और पुलिस को सौंपा था।

14- सिंतबर 2017 को मनी, पवन, और राजू ने नवांशहर की ओर एक घर से 4 तोले सोने के गहने चोरी किए।

15- सितंबर 2017 को मनी, पवन और राजू ने चंडीगढ़ की ओर नहर के पास एक घर से 2 तोले सोने के गहने चोरी किए।

16- सितंबर 2017 को मनी, राजू ने चंडीगढ़ रोड पर घर से 2 तोले सोने के गहने और 4 हजार रुपये चुराए।

17- सितंबर 2017 को मनी, संजय और प्रिंस ने नकोदर की ओर बंद घर से 3 तोले सोने के गहने व कैश चोरी किया।

18- 11 सिंतबर 2017 को मनी, राजू और नवदीप ने महितपुर के खुग्गड़ पिंड में घर से गहने एक रिवाल्वर और 80 हजार रुपये चुराए।

19- सितंबर 2017 को मनी, राजू और गुरप्रीत ने नवांशहर के हरीरा गांव के घर से 5 तोले सोने के गहने और 15 हजार रुपये चुराए।

20- सितंबर 2017 को मनी, राजू और नवदीप ने नवांशहर रोड पर घर से से 100 डॉलर चुराए।

21- सितंबर 2017 को मनी, संजय और शशिकांत यादव ने महितपुर की ओर बलंदे गांव में घर से सोने चांदी के गहने चोरी किए।

22- अक्टूबर 2017 को मनी, प्रिंस और गुरप्रीत ने पिंड लादिया में घर से सोना और नगदी चुराई।

23- 23 अक्टूबर 2017 को मनी, राजू और नवदीप ने मंडी में घर से 6 तोले सोने के गहने और 70 हजार रुपये चुराए। उसी दिन दूसरे घर से 600 डॉलर, एक अंगूठी, एक ग्रीन कार्ड यूएसए चुराया।

24- 28 अक्टूबर 2017 को मनी, राजू और नवदीप ने पिंड आशाहुर से एक घर से 9 तोले सोने के गहने व दूसरे घर से एक तोले सोने के गहने व एक फोन चोरी किया। इसी दिन गांव के तीसरे घर से 15 हजार रुपये चुराए।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X