Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

सिरदर्दी बना 14.50 करोड़ का वेतन और 60 करोड़ की देनदारी

Updated on Saturday, November 18, 2017 13:26 PM IST

अमृतसर ,18 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : स्थानीय निकायमंत्री नवजोत ¨सह सिद्धू के अपने गृह जिले में नगर निगम का निजाम सुधारता दिखाई नहीं दे रहा है। मुलाजिमों के वेतन और अन्य देनदारियों का आलम यह है कि कमिश्नर का अपनी सीट पर बैठना तक मुश्किल हुआ पड़ा है। हर माह निगम के 4500 मुलाजिमों का 14.50 करोड़ का वेतन बनता है, पिछले दो महीने से जहां उन्हें वेतन नहीं दिया गया, वहीं ठेकेदारों सहित अन्य देनदारियों की वजह से बनी परेशानी कम होती दिखाई नहीं दे रही है।

निगम में मुलाजिमों का वेतन सरकार से आने वाली वैट की राशि से निकलता है। पिछले दो महीनों सितंबर और अक्टूबर से वैट की राशि न होने से मुलाजिमों के वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है और वह पिछले पांच दिनों से हड़ताल पर बैठे हुए है। इतना ही नहीं पंजाब सरकार की ओर से आने वाली एक्साइज ड्यूटी भी अभी तक पिछले साल के मुकाबले सात करोड़ कम आई है। इन सभी हालातों के बीच निगम मुलाजिमों द्वारा हड़ताल करने से प्रतिदिन आने वाला छह से सात लाख का रेवेन्यू भी बंद हो गया है। इन सभी हालात से निगम से पंजाब सरकार ही नहीं निकाय मंत्री भी अवगत है, परंतु हालात सुधारते दिखाई नहीं दे रहे है।

सीटों पर बैठने से गुरेज कर रहे अधिकारी

निगम की देनदारियों की बात करें तो मुलाजिमों का 20 करोड़ रुपया वेतन का जहां निगम पर बकाया है, वहीं 15-16 करोड़ प्रोविडेंट फंड, 6-7 करोड़ एलआइसी का भी बकाया है। इससे आगे बढ़ते हुए निगम के ठेकेदार भी त्राहि—त्राहि कर रहे हैं। अर्बन मिशन का काम करने वाले ठेकेदारों का 20 करोड़ और जनरल वर्क करने वाले ठेकेदारों का 6-7 करोड़ बनाया निगम की तरफ खड़ा है। 22 करोड़ के बिजली के बिलों का भी भुगतान निगम ने करना है। इन देनदारियों की वजह से अधिकारी खुद अपनी सीटों पर नहीं बैठ रहे, क्योंकि पैसे लेने वाले अधिकारियों के दफ्तरों चक्कर लगा रहे हैं।

सोमवार से ठप पड़ा है निगम में काम

निगम मुलाजिमों के वेतन में बार-बार देरी का मामला किसी से छिपा हुआ नहीं है। सितंबर और अक्टूबर का वेतन न मिलने पर सांझी संघर्ष कमेटी के बैनर तले कर्मचारी सोमवार से फिर से हड़ताल पर है। मुलाजिमों की हड़ताल की वजह से निगम की सारी व्यवस्थाएं ठप पड़ी हैं। निगम के विभागों की रिकवरी जहां बंद पड़ी है, वहीं वहां जन्म मृत्यु पंजीकरण सर्टिफिकेट, पानी-सीवरेज का बिल, प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने और नक्शा पास करवाने के लिए आने वाले लोगों को भी खाली हाथ लौटना पड़ा रहा। हड़ताल कर रिकवरी प्रभावित करने को लेकर मुलाजिमों का एक खेमा सहमत नहीं है, लेकिन इसके बावजूद व्यवस्थाएं ठप पड़ी है।

वेतन और देनदारियों का मामला प्रदेश सरकार के ध्यान में है

मुलाजिमों के वेतन व अन्य देनदारियों को निगम अपने साधनों से गंभीरता से प्रयास कर रहा है। मामला निकाय मंत्री तक के ध्यान में है और वह इसे मुख्यमंत्री के समक्ष भी रखने वाले हैं। वैट में देरी और एक्साइज ड्यूटी कम आने से परेशानी बढ़ी है। इसके लिए भी सरकार से संपर्क साधा जा रहा है।

-अमित कुमार, कमिश्नर निगम।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X