Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

युवा शक्ति के संघर्ष, अनुभव और सुझाव हरियाणा के बजट में आएंगे नजरः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Updated on Monday, January 13, 2025 18:44 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा का आगामी बजट हर नागरिक के लिए खुशहाली और हर वर्ग के कल्याण का बजट होगा। बजट के लिए प्रदेश के हर वर्ग और हर व्यक्ति से सुझाव लिए जा रहे हैं। युवा शक्ति के संघर्ष, अनुभव और बेहतरीन सुझाव भी हरियाणा के बजट में नजर आएंगे।

मुख्यमंत्री सोमवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में युवाओं के साथ आयोजित बजट पूर्व परामर्श बैठक (प्री बजट कंसल्टेशन) की अध्यक्षता कर रहे थे। इस मौके पर खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लोहड़ी और मकर सक्रांति पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की सोच है कि आने वाला बजट हरियाणा के 2 करोड़ 80 लाख लोगों की अपेक्षाओं और आशाओं पर खरा उतरे तथा आमजन के लिए खुशहाली लेकर आए। उन्होंने कहा कि आज सुपर 100, स्टार्टअप से जुडे़ युवाओं तथा युवा उद्यमियों ने बजट पर बहुमूल्य सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले बजट में भी युवाओं से जो सुझाव लिए गए थे उन सुझावों को बजट में शामिल किया गया। इस बार प्रदेश के आम नागरिकों से भी सुझाव लेने के लिए पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति किसी भी क्षेत्र या विषय पर अपना सुझाव दे सकता है।

मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में युवाओं से बजट पूर्व परामर्श पर किया सीधा संवाद, करीब एक घंटा युवा शक्ति से की बजट पर चर्चा

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्टार्टअप जैसे कार्यक्रमों से देश की युवा शक्ति को आगे बढ़ाने का काम किया। इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवा शक्ति तेज गति के साथ दुनिया के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। इस बजट में युवाओं को लाभ मिले और युवा शक्ति प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे सके, इसलिए युवाओं को फोकस रखकर सुझाव लिए गए हैं।

युवा शक्ति से की अपील मुख्यमंत्री की सुने बजट स्पीचः  राजेश खुल्लर

मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इस बार बजट के लिए एक नई पहल की है। हरियाणा के आगामी बजट के लिए इस बार प्रदेश के साथ-साथ अन्य नागरिक भी ऑनलाइन माध्यम से अपने सुझाव दे सकते हैं। उन्होंने युवा शक्ति से अपील करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जिस दिन बजट सत्र में बजट पर अपनी स्पीच देंगे उस स्पीच को अवश्य सुनें।

सरकार ने पिछले बजट में 407 सुझावों को किया था शामिलः अनुराग रस्तोगी

वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पिछले 5 वर्षो के बजट में आमजन के 407 सुझावों को शामिल किया है। इसी कड़ी में इस वर्ष छठें बजट में भी आमजन के सुझाव शामिल किए जाएंगे।

बैठक में इंडस्ट्री पार्टनर में हीरो मोटर लिमिटेड, इसजैक कम्पनी, यमुनानगर, आईडीआर की ओर से प्रतिनिधियों ने कौशल विकास एवं बेहतर अवसर को लेकर इंडस्ट्री एवं शैक्षणिक संस्थानों के बीच समन्वय का सुझाव दिया।

बैठक में पूर्व राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. राज नेहरू, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X