Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

वर्ष 2030 तक राज्य के हर युवा को हुनरमंद बनाना सरकार का लक्ष्य- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Updated on Monday, January 13, 2025 18:43 PM IST

चंडीगढ़ |  हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वामी विवेकानंद के पदचिन्हों पर चलते हुए युवाओं के सपने को साकार कर रही है। हमारी सरकार ने युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरियां देने का काम किया है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2030 तक राज्य का हर युवा हुनरमंद बने और वित्तीय रूप से समृद्ध हो। इसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कई योजनाएं बनाकर कारगर कदम उठाये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री सोमवार को जिला अंबाला के गांव कड़ासन में स्वामी विवेकानन्द उत्थान समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानन्द जी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और हवन यज्ञ में पूर्ण आहुति डाली। इस मौके पर स्वामी विवेकानन्द उत्थान समिति के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया।

जिला अंबाला के गांव कड़ासन में स्वामी विवेकानन्द उत्थान समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की शिरकत

नायब सिंह सैनी ने देश व प्रदेशवासियों को लोहड़ी एवं मकर संक्रांति पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा देश तीज और त्योहारों का देश है, जिसमें प्रत्येक पर्व का अपना एक विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति और गौरव को विश्व में पहुंचाने का कार्य स्वामी विवेकानंद जी ने किया था।उन्होंने स्वामी विवेकानंद को नमन करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं, इसलिए उनकी जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से राजनीति में भागीदारी करने का किया आह्वान

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10 सालों में हमारी सरकार ने बिना पर्ची-खर्ची के 1 लाख 71 हजार से अधिक युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से भी युवाओं को न केवल रोजगार दिया है बल्कि उनके रोजगार की सुरक्षा भी सुनिश्चित की है। उन्होंने युवाओं से राजनीति में भागीदारी करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं से आह्वान किया है कि उन्हें सक्रिय राजनीति में आगे आना चाहिए, क्योंकि युवा इस देश का भविष्य हैं।

काफिला रुकवाकर मुख्यमंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएं

मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने इस दौरान रास्ते में काफिला रुकवाकर ग्रामीणों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को भी सुना। इस दौरान बिजली से जुड़ी शिकायत पर मुख्यमंत्री ने उपायुक्त को समस्या के निवारण करने के निर्देश दिए।  मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी को अपने बीच पाकर बुजुर्ग  प्रफुल्लित नजर आए और मुख्यमंत्री ने भी बुजुर्गों से आर्शीवाद प्राप्त किया। इस मौके पर उपायुक्त  पार्थ गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X