Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

आरटीआइ मांगी तो याद आए कब्जे, 11 लोगों को नोटिस

Updated on Saturday, November 18, 2017 13:26 PM IST

 रूपनगर ,18 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : एक तरफ पंजाब सरकार और जिला प्रशासन कब्जे हटाने के लिए कड़े कदम उठा रही है, लेकिन सरकार के आदेश सिर्फ फाइलों में दबकर रह गए हैं। जिला सदर मुकाम पर मात्र एक सड़क पर ही एक-दो नहीं बल्कि 11 अवैध कब्जे हुए हैं। यह सड़क है गोशाला मार्ग, जहां हैडवकर्स की जमीन पर ताबड़तोड़ कब्जे हुए हैं। इन्हें हटाने के लिए भी विभाग संजीदा नहीं था, लेकिन एक शहरवासी की ओर से डाली गई आरटीआइ के बाद हैडवर्कस विभाग जागा और अब आनन-फानन में अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए हैं।

विभाग ने कई सालों से न तो सरकारी जमीन से इन कब्जों को छुड़वाने का प्रयास किया है और न ही इन कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई की। एक शहरवासी ने आरटीआई में अवैध कब्जों संबंधी जवाब मांगा तो विभाग एकदम कुंभकर्णी नींद से जागा। नहरी विभाग ने गोशाला रोड पर सर¨हद नहर के किनारे पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले एक अकाली पार्षद तथा तीन धार्मिक संस्थानों समेत 11 लोगों को नोटिस जारी कर अवैध कब्जे हटाने के लिए कहा है।

पशु डिस्पेंसरी से लेकर गोशाला तक हैं कब्जे
 

शहर के एक व्यक्ति की ओर से नहरी विभाग से इस सबंध में पांच अक्टूबर, 2017 को मांगी आरटीआइ के जवाब की कॉपी के मुताबिक सर¨हद नहर के साथ पशु डिस्पेंसरी से लेकर गोशाला तक 11 लोगों ने जमीन पर कब्जे किए हुए हैं। अवैध कब्जों तले सर¨हद कैनाल (नहरी विभाग) की बुर्जी 10500 दायीं से लेकर 13000 दायीं तक अवैध कब्जे हुए हैं। गौर हो कि कब्जे वाली इस सरकारी जमीन पर कई लोग व्यापार भी कर रहे हैं।

पहले से विभाग को थी कब्जों की जानकारी

विभाग ने आरटीआइ मांगने के करीब 25 दिन बाद कब्जा करने वाले लोगों को नोटिस जारी कर दिए। इन नोटिसों में लोगों को 15 दिन में कब्जे हटाने की हिदायत की गई है। 15 दिनों में कब्जा न हटाने पर पुलिस बल से साथ कार्रवाई करने की चेतावनी भी दे दी है। विभाग ने आरटीआइ में दिए जवाब के साथ कब्जा करने वाले लोगों को नाम तथा कब्जे का एरिया भी बताया है जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि विभाग को सरकारी जमीनों पर हुए इन कब्जों की पूरी जानकारी है पर इन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है।

दिए समय से दो दिन ऊपर निकले

विभाग ने 30 अक्टूबर को यह नोटिस जारी किया था तथा अब नोटिस के जारी होने को 15 दिन की बजाय 17 दिन हो चुके हैं। लेकिन अभी तक सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे करने वाले किसी व्यक्ति ने भी विभाग के इस नोटिस को संजीदगी से नहीं लिया है। या फिर लोगों को हैडव‌र्क्स विभाग के नोटिसों की कोई परवाह ही नहीं है। उधर, विभाग भी नोटिस जारी करने के बाद अभी तक मूक बना बैठा है। कुल मिलाकर विभाग की चुपी पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

इन लोगों को जारी हुए थे 30 अक्टूबर को नोटिस

नहरी विभाग द्वारा अवैध कब्जों संबधी जारी नोटिस में अकाली पार्षद मन¨जदर ¨सह धनौया का नाम भी शामिल है। जबकि इसके अलावा तीन धार्मिक संस्थान, जिसमें विश्व रूहानी केंद्र के मुख्य सेवादार ¨शदरपाल ¨सह, बाबा नामदेव गुरुद्वारा साहिब के कैशियर रवि प्रकाश तथा शिव शक्ति कांवड़ संघ मंदिर के प्रधान विष्णु भटनागर को नोटिस जारी किए हैं। विभाग द्वारा गुरमीत ¨सह पुत्र हरिदयाल ¨सह वासी खुशहाल नगर, सुखदेव ¨सह पुत्र अमर ¨सह, कुलदीप कौर पत्नी करनैल ¨सह, जस¨वदर ¨सह पुत्र अमर ¨सह, अमरजीत कौर पुत्र हरी ¨सह, हर¨वदर ¨सह पुत्र अनाथ ¨सह तथा जगदीश ¨सह पुत्र पुरन ¨सह को नोटिस जारी कर अवैध कब्जे हटाने के लिए कहा है। इनमें से अधिकतर लोगों ने पशु बांधने के लिए बाड़े बनाए हुए हैं तथा निर्माण किए हुए हैं।

गोशाला प्रधान ने की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस

दीपावली से पहले गोशाला के प्रधान इंजीनियर भारत भूषण शर्मा ने प्रैस कॉन्फ्रेंस कर इन अवैध कब्जों सबंधी जिला प्रशासन के ध्यान में मामला लाया था। पर इसके बाद भी प्रशासन ने करवट नहीं ली। गौरतलब है कि गोशाला के निकट रहते कुछ लोगों ने गोशाला पर लोक अदालत में एक केस भी डाला हुआ है कि लोगों को गोशाला द्वार फेंके जाने वाले गोबर से परेशानी है। गोबर से दुर्गंध उठती है।

एक और चेतावनी दी जाएगी : एसडीओ

हैडवकर्स सर¨हद नहर रूपनगर के एसडीओ गुरमीत ¨सह ने कहा कि विभाग द्वारा अवैध कब्जा करने वालों को नोटिस जारी किए गए हैं। दिए गए समय के बाद एक बार और चेतावनी जारी की जाएगी। उसके बाद मौके मुताबिक पुलिस सहायता लेकर अगली कार्रवाई की जाएगी।

धनोआ पर प्रधान ने लगाए थे आरोप

कुछ हफ्ते पहले गोशाला के प्रधान द्वारा अकाली पार्षद मन¨जदर ¨सह धनोआ पर अवैध कब्जा करने के आरोप लगाए थे। आरोपों संबंधी तब पार्षद धनोआ ने पक्ष ये रखा था उसने कोई अवैध कब्जा नहीं किया है तथा उनके घर के सामने सरकारी जमीन पर जो रेत व बजरी पड़ी है, वह उसकी नहीं है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X