Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

नशे की भेंट चढ़ रही हरियाणा की जवानी, सत्ता के नशे में मदमस्त सो रही बीजेपी : हुड्डा

Updated on Saturday, January 11, 2025 18:40 PM IST

चंडीगढ़ । नशे के चलते युवा की मौत, ओवरडोज के चलते गई युवक की जान, नशे के चंगुल में फंस रहे टीनेजर, नशे के इंजेक्शन से हाथ पैरों की नसें हुई खराब तो प्राइवेट पार्ट पर इंजेक्शन लगा रहे युवा, आधा दर्जन की मौत। ऐसी दर्दनाक खबरों से हरियाणा के अखबार भरे पड़े हैं। प्रदेश में नशे का काला साम्राज्य भयानक विस्तार ले चुका है और हरियाणा की जवानी इसकी भेंट चढ़ रही है। लेकिन बीजेपी सरकार सत्ता के नशे में मदमस्त सो रही है। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का।

नशे के चलते लगातार हो रही युवाओं की मौत पर चिंता जाहिर करते हुए हुड्डा ने कहा कि दूध-दही के खाने वाले हरियाणा को भाजपा ने ड्रग्स, अफीम, चिट्टा, हेरोइन, ब्राउन शुगर, स्मैक, चरस, गांजा, कोकीन, भांग और सुलफा का अड्डा बना दिया है। जब से भाजपा प्रदेश की सत्ता में आई है, नशा कारोबारी बेखौफ होकर अपने साम्राज्य फैला रहे हैं। उनका नेटवर्क अब प्रदेश के हर गांव, गली व मोहल्ले तक पहुंच गया है। युवाओं से लेकर महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चे भी इसकी चपेट में आकर जान गंवा रहे हैं।

हुड्डा ने कहा कि हरियाणा की पहचान उसका शुद्ध, सात्विक खाना, उर्जावान युवा, जवान और खिलाड़ी होते थे। लेकिन बीजेपी ने इसे नशे में ‘उड़ता हरियाणा’ बना दिया है। खुद केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से दिसंबर 2023 में राज्यसभा में रिपोर्ट पेश की गई। इसके मुताबिक हरियाणा में नशा करने वाले 16.51 फ़ीसदी लोग अफीम और उससे बने नशीले पदार्थ, यहां तक की हेरोइन और चिट्टा का इस्तेमाल करते हैं। 11% लोग नशे के लिए गांजा, भांग और चरस इस्तेमाल करते हैं। 5 फ़ीसदी लोग नींद के लिए ली जाने वाली नशीली दवाईयां और बड़ी मात्रा में लोग कोकीन का भी इस्तेमाल करते हैं।

केंद्रीय मंत्रालय यह भी माना है कि अब हरियाणा की टीनेजर भी भांग, गांजा, चरस, अफीम, हीरोइन और कोकीन जैसे नशे के चंगुल में फंसती जा रही हैं। इतना ही नही, बड़ा तादाद में टीनेजर को नशा तस्करी के कारोबार में भी धकेला जा रहा है।

सरकार के संरक्षण में नशा किस कद्र बढ़ गया है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले 5 साल में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लगभग 15 लाख लोग सरकारी अस्पतालों की ओपीडी और नशा मुक्ति केंद्रों में पहुंचे हैं। हालांकि यह आंकड़ा इससे कई गुणा बड़ा हो सकता है। क्योंकि नशे की दलदल में फंसे लाखों लोग इलाज के लिए आगे नहीं आते हैं और अपनी जिंदगी तबाह कर लेते हैं।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार की मिलीभगत, लचर कानून व्यवस्था के साथ प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी भी बढ़ते नशे की एक बड़ी है। क्योंकि बेरोजगारी से हताश युवा नशे और अपराध के चंगुल में फंस रहे हैं और अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। सत्ता में बैठे बीजेपी लगातार ऐसी नीतियां बना रही हैं जिससे प्रदेश में बेरोजगारी, अपराध और नशा बढ़े। ऐसे में हुड्डा ने अभिभावकों और प्रदेश की जागरूक जनता से अपील करी है कि वो बढ़ते नशे के खिलाफ सतर्क रहे। मां-बाप अपने बच्चों व युवाओं का विशेष ध्यान रखें। परिवार के लोगों के साथ नशे जैसे संवेदनशील मसलों पर बात करें और सभी को इसके खतरों के बारे में जागरुक करें। अपने बच्चों के साथ आसपास की गतिविधियों पर भी नजर रखें इसके विरुद्ध आवाज उठाने में परहेज ना करें। कांग्रेस इस मुद्दे पर सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

Readers' Comments
Neelam Kumari 9/2/2023 10:46:57 PM

I am Neelam Kumari villege Kotla power house my qualifications M.A B.ed pls help me

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X