Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

लोगों की शिकायतों के समाधान में तेजी लाएं अधिकारी : अनिल विज

Updated on Saturday, January 11, 2025 09:02 AM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के परिवहन, ऊर्जा एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अधिकारी आमजन की शिकायतों पर सुनवाई में तेजी लाएं और समय पर कार्रवाई करके उन्हें राहत पहुंचाएं। कोई भी शिकायत लंबे समय तक लंबित न रहे  यदि लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सरकार के लिए जनता के हित सर्वोपरि हैं। सभी को मूलभूत सेवाएं प्रदान करना सरकार व प्रशासन का दायित्व है। सभी विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं तेजी से पूरा किया जाए।हरियाणा के परिवहन, ऊर्जा एवं श्रम मंत्री अनिल विज शुक्रवार को आरकेएसडी कॉलेज के हाल में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। बैठक में कुल 13 मामले रखे गए, जिनमें पांच पुराने तथा आठ नए मामलों पर सुनवाई की गई।

गांव किठाना निवासी पवन कुमार ने अपनी शिकायत में कहा कि 16 सितंबर 2024 को स्कूल बस से उतरने के बाद एक वाहन चालक ने उसके आठ साल के बेटे को गांव किठाना में टक्कर मार दी। बाद में इलाज के दौरान उसके बेटे की मौत हो गई थी। उसने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, क्योंकि बस संचालन में हेल्पर न होने सहित कई तरह की लापरवाही थी। जिस पर मंत्री ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के साथ-साथ मामले की जांच में लापरवाही बरतने पर जांच अधिकारी एएसआई सुखदेव को निलंबित करने के आदेश जारी किए। साथ ही बीमा कंपनी से उचित मुआवजा दिलाये जाने के लिए भी पुलिस को आदेश जारी किए।

पिछली बैठक मे सीवन निवासी मुकेश कुमार की गली निर्माण के दौरान घर में आई दरारों पर मुआवजे की मांग के मामले में मंत्री श्री अनिल विज ने एसडीएम कैथल की अगुवाई में कमेटी का गठन कर कार्रवाई के आदेश दिए थे। इस पर एसडीएम कैथल अजय सिंह ने बताया कि जांच में सरपंच, पंचायत में ग्राम सचिव, पंचायत राज विभाग से जेई की लापरवाही पाई गई है। जिस पर मंत्री ने सरपंच के खिलाफ डीसी कैथल को कार्रवाई के आदेश जारी किए। वहीं जेई व ग्राम सचिव के खिलाफ चार्जशीट करने के आदेश जारी किए। साथ ही पीड़ित के मकान नुकसान का आंकलन कुरुक्षेत्र इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम से करवाए जाने के आदेश भी जारी किए।

बैठक में जमीन विवाद, चोरी, दुष्कर्म,  दूषित पेयजल आपूर्ति, ट्रांसफार्मर हटाने, चौपाल निर्माण और वेतन न मिलने जैसी शिकायतों पर चर्चा हुई। कई मामलों में मौके पर ही समाधान किया गया। कुछ मामलों में संबंधित अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए।

इस अवसर पर डीसी प्रीति, एडीसी दीपक बाबू लाल करवा, सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X