Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

एमएसपी गारंटी कानून का वादा निभाए भाजपा सरकार : रणदीप सुरजेवाला

Updated on Friday, January 10, 2025 18:33 PM IST

चंडीगढ़ | गर्मी,सर्दी, ओलावृष्टि और विपरीत परिस्थितियों में बावजूद लगभग 11 महीनों से खनौरी और शंभू बॉर्डर पर किसानों ने मोर्चा लगाया हुआ है। आज शुक्रवार को कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रणदीप सुरजेवाला ने खनौरी बॉर्डर का दौरा किया, जहां उन्होंने संघर्षरत किसानों के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात की। किसान आंदोलन के चलते जगजीत सिंह डल्लेवाल लगभग 46 दिन से अनशन पर बैठे हैं और उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही है। रणदीप सुरजेवाला जी ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल जी के स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त की है।कांग्रेस नेता ने कहा है कि डल्लेवाल की स्थिति गंभीर है और केंद्र सरकार को अड़ियल रुख छोड़ते हुए किसानों की मांगें मानकर तत्काल जगजीत डल्लेवाल का अनशन खत्म करवाना चाहिए। डल्लेवाल केंद्र सरकार पर फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी समेत किसानों की विभिन्न मांगों के लिए आमरण अनशन पर हैं! उन्होंने किसी चिकित्सा सहायता लेने से इनकार कर दिया है, जिससे उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया है!

सुरजेवाला ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात हैं देश का पेट भरने वाला अन्नदाता आज खुद के हकों के लिए भूखा बैठा हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर सुप्रीम कोर्ट और संसद की समिति ने सिफारिशें की हैं, लेकिन केंद्र सरकार अब तक इस पर गंभीर कदम उठाने में असमर्थ नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि यह केवल किसान नेताओं की नहीं, बल्कि पूरे किसान समुदाय की समस्या है। उन्होंने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार को न तो किसानों की चिंता है और न ही उनकी मांगों को उठाने वाले नेताओं की। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह न केवल डल्लेवाल जैसे नेताओं की बात सुने, बल्कि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान निकाले।

रणदीप सुरजेवाला ने खनोरी बॉर्डर पर मीडिया से बातचीत में कहा कि डल्लेवाल का जीवन सभी के लिए अनमोल है।उन्होंने कहा, ''डल्लेवाल व्यक्तिगत हित के लिए नहीं, बल्कि किसानों की जायज मांगों के लिए अनशन कर रहे हैं।' उन्होने कहा कि किसानों की एमएसपी की कानूनी गारंटी सहित विभिन्न मांगें पूरी तरह से जायज हैं और लंबे समय से लंबित हैं। सुरजेवाला ने साथ ही दावा किया कि हरियाणा में किसानों को अनाज पर एमएसपी नहीं मिल रही है।

सुरजेवाला जी ने डल्लेवाल जी को आश्वासन दिया है कि कांग्रेस पार्टी और हम सब उनके साथ है और एमएसपी के गारंटी का कानून हमारे लिए सर्वोपरि है। इस दौरान सुरजेवाला जी ने संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं जोगेंद्र सिंह उग्रांहा,दर्शन पाल समेत कई किसान नेताओं से भी मुलाकात की। और किसानों  की मांगों को लेकर चर्चा की।

सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अब तक किसानों का पूरा आंदोलन शांतिपूर्ण रहा है। सरकार की बात मानते हुए किसान बिना ट्रैक्टर ट्रॉली के दिल्ली जाने को भी राजी हो गए हैं। फिर भी किसानों को दिल्ली जाने से रोकना पूरी तरह अलोकतांत्रिक कदम है। प्रजातंत्र में सभी नागरिकों को शांतिपूर्ण तरीके से कहीं भी आने-जाने या अपनी बात कहने का अधिकार है। किसानों की मांग पूरी तरह जायज और कई साल पुरानी है। खुद भाजपा ने एमएसपी का वादा करके किसान आंदोलन को खत्म करवाया था। किसानों को दिए गए आश्वासन के मुताबिक अब तक एमएसपी कमेटी का कोई अता-पता नही है। अब किसान सरकार को वही वादा याद दिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही किसानों को स्वामीनाथन फार्मूले के तहत एमएसपी देने की पक्षधर रही है। भाजपा ने स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करके किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद वादे को भूल गई और किसानों की आय बढ़ाने की जगह लागत को कई गुना बढ़ा दिया।किसानों की मेहनत के बिना देश का विकास संभव नहीं है। सरकार को एमएसपी पर ठोस नीति बनानी चाहिए। केंद्र सरकार को संवेदनहीन रवैया छोड़कर तत्काल किसानों से बात कर उनकी मांग पूरी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में किसान की स्थिति किसी से छुपी नहीं है। सरकार के अहंकारी और असंवेदनशील रुख से पहले किसान आंदोलन में 700 से अधिक किसानों की शहादत को भी देश नहीं भूला है।और अब भी किसानों की जायज मांग पर अत्याचार जारी है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X