Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

अंतरिक्ष ही नहीं, दुनिया के हर कोने में भारतीय उपलब्धियों में बढ़ रहा हरियाणा का योगदान: डॉ अरविंद शर्मा

Updated on Friday, January 10, 2025 18:33 PM IST

चंडीगढ़ । सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा है कि अंतरिक्ष से लेकर दुनिया भर में भारतीय उपलब्धियों में हरियाणा का योगदान निरन्तर बढ़ रहा है। दुनिया के आधे से अधिक देशों में हरियाणवीं उत्पादों का डंका बज रहा है। चंद्रयान से लेकर सेना, स्वास्थ्य क्षेत्र व वाहन निर्माण क्षेत्र में हरियाणवीं नट-बोल्ट के इस्तेमाल से प्रदेश की ताकत बढ़ रही है। उन्होंने भारतीय प्रवासियों से आह्वान किया कि हरियाणा उनके स्वागत के लिए सर्वोत्तम अनुकूल माहौल के साथ तत्पर है।

खेल, शिक्षा, उद्योग में शानदार परिणाम से बढ़ रही है हरियाणा की ताकत

भुवनेश्वर, ओडिशा में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के तीसरे दिन हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर रहे विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ गेटवे आफ विकसित भारत प्रदर्शनी का अवलोकन किया व विदेश मंत्री एस जयशंकर के सत्र नारी शक्ति व प्रवासी महिलाओं के प्रभाव का उत्सव व संस्कृति व पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के सत्र अपनेपन और सांस्कृतिक संवाद की कहानियां में भागीदारी की।

कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने भारतीय प्रवासियों से संवाद के दौरान बताया कि अंतरिक्ष मे भारतीय तिरंगे का डंका बजाने वाले चंद्रयान 3 में रोहतक के नट-बोल्ट लगे हुए थे। यही नहीं, चाहे मेट्रो उपकरणों की बात हो या मेडिकल मशीनों में उपयोग होने वाले नट-बोल्ट का सबसे बड़ा उत्पादक हरियाणा है। इसके अलावा उन्होंने सहकारिता का जिक्र करते हुए बताया कि मलेशिया, आबू धाबी सहित कई देशों में हैफेड उत्पाद निर्यात किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि खेल, शिक्षा, उद्योग में शानदार परिणाम देते हुए हरियाणा की ताकत निरन्तर बढ़ रही है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ गेटवे आफ विकसित भारत का किया अवलोकन

हरियाणा के विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने 18वें प्रवासी भारतीय दिवस के तीसरे दिन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व ओडिशा मंत्रिमंडल से सदस्यों के साथ गेटवे आफ विकसित भारत का अवलोकन किया। इसमें समाहित चार प्रदर्शनियों में सबसे पहली विश्वरूप राम पर आधारित प्रदर्शनी रही, जिसमें रामायण की सार्वभौमिक विरासत में पारम्परिक व समकालीन कला रूपों के माध्यम से महाकाव्य का अवलोकन किया। इसी प्रकार दूसरी प्रदर्शनी में दुनिया में प्रौद्योगिकी के विकास में भारतीय प्रवासियों के योगदान को बेहतरीन तरीके से दर्शाया गया। भारत की धरती से विश्व में फैले भारतीय प्रवासियों के प्रसार और विकास के दुर्लभ दस्तावेज पर आधारित प्रदर्शनी में विकास यात्रा गौरान्वित करने वाली रही। इसी प्रकार चौथी प्रदर्शनी में ओडिशा की समृद्ध विरासत व सांस्कृतिक परंपराओं पर उल्लेखनीय व ज्ञानवर्धक जानकारी सांझा की गई थी।

38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का होगा भव्य आयोजन

विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने भारतीय प्रवासियों से संवाद करते हुए बताया कि हरियाणा द्वारा दिल्ली से सटे फरीदाबाद में 7 फरवरी से 23 फरवरी तक 38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसमें अंतरराष्ट्रीय सहयोगी के तौर पर बिम्सटेक बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका व थाईलैंड एवं राज्य सहयोगी के तौर पर ओडिशा व मध्यप्रदेश भागीदारी करेंगे। नार्थ ईस्ट हैंडलूम एन्ड हैंडीक्राफ्ट एसोसिएशन सांस्कृतिक भागीदार के तौर पर अंतरराष्ट्रीय मेले से जुड़ेगी। यह मेला हरियाणा की संस्कृति और विरासत को अंतरराष्ट्रीय पटल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहा है। इसलिए भारतीय प्रवासी इससे जुड़कर भी न केवल अपनी जड़ों को मजबूत कर सकते हैं, अपितु अपने व्यापारिक व आर्थिक लक्ष्यों को नई दिशा प्रदान कर सकते हैं।

Readers' Comments
DavinderSingh 9/3/2023 2:01:48 PM

10th pass and 62% marks and knowledge

Vicky 9/3/2023 12:46:25 PM

I am intersating

Ramanpreet kaur 9/3/2023 9:20:09 AM

10th pass of punjab

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X