Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

उद्योग मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय फूड कंपनियों को पंजाब में निवेश का निमंत्रण

Updated on Friday, January 10, 2025 18:32 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के उद्योग, वाणिज्य और पूंजी निवेश प्रोत्साहन मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने देश-विदेश की फूड कंपनियों को पंजाब में निवेश करने का आमंत्रण दिया है। नोएडा में ट्रेड प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (टी पी सी आई) और केंद्र सरकार के वाणिज्य मंत्रालय के सहयोग से आयोजित आठवें इंडस फूड मेले के दौरान फूड सेक्टर के करीब 40 मैनेजिंग डायरेक्टर्स और सीईओ को संबोधित करते हुए तरुनप्रीत सिंह सौंद ने पंजाब में निवेश की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

पंजाब में फूड सेक्टर में निवेश की संभावनाएं बेहद उज्जवल: सौंद

उन्होंने कहा कि पंजाब में फूड सेक्टर में निवेश की संभावनाएं बेहद उज्जवल हैं क्योंकि पंजाब के लजीज व्यंजन विश्व प्रसिद्ध हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के खानपान की ओर दुनिया भर के लोगों का आकर्षण है और देश-विदेश के लोग पंजाबी व्यंजनों और उनके स्वाद का आनंद लेते हैं। सौंद ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का लक्ष्य राज्य के फूड सेक्टर को वैश्विक स्तर पर ले जाना है। और पंजाब सरकार राज्य के वेरका, सोहणा, फाइव रिवर्स और अन्य ब्रांडों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के खानपान और फूड उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मांग दिन-ब-दिन बढ़ रही है।

इस अवसर पर उन्होंने निवेशकों और उद्योगों की सुविधा के लिए सिंगल विंडो प्रणाली और इन्वेस्ट पंजाब के तहत किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निवेशकों की हर प्रकार की सहायता के लिए पंजाब सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। कई कंपनियों के प्रतिनिधियों ने इस मौके पर पंजाब में निवेश करने की इच्छा व्यक्त की और मसालों, फूड प्रोसेसिंग, फलों और सब्जियों की प्रोसेसिंग से संबंधित जल्द अपने प्रस्ताव प्रस्तुत करने की बात कही।

उद्योग मंत्री ने कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, चीन और अमेरिका के निवेशकों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं और उन्हें पंजाब में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने हल्दीराम के मालिक मनोहर लाल समेत देश की कई बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

बाद में, तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मेले में लगी करीब 1500 प्रदर्शनियों में से कई स्टालों का दौरा किया। उन्होंने लेबनान, पुर्तगाल, चीन और तुर्की के फूड स्टॉल पर जाकर इन देशों के व्यंजनों का स्वाद भी लिया। इस अवसर पर उनके साथ पंजाब फूड कमीशन के चेयरमैन बाल मुकुंद शर्मा, इन्वेस्ट पंजाब के सीईओ डीपीएस खरबंदा और टी पी सी आई  के चेयरमैन मोहित सिंगला मौजूद थे।

इसके अलावा बैठक में अबू धाबी फूड हब से सुरेश वैद्यनाथन, खिमजी रमदास (ओमान) से रुपेश मेहता, मुरुगन ग्रुप (सिंगापुर) से कलाई मयप्पन रामालिंगम, ओचन (रूस) से अलफेरोवा, अल मदीना ग्रुप (यूएई) से आनंद कुमार, जैप्टो से अशोक कुमार, स्विगी से हिमांशु वाही, भीखा राम भुजिया से आशीष अग्रवाल, एवरेस्ट स्पाइसेस से आकाश शाह, वाघ बकरी चाय ग्रुप से संजय सिंगल और वाओ मोमोज से मिथुन अप्पैया समेत अन्य फूड कंपनियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X