Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

विकसित भारत के निर्माण के लिए स्कूलों में स्वास्थ्य शिक्षा जरूरी: डॉ. राहुल मेहरा

Updated on Friday, January 10, 2025 18:05 PM IST

गुरुग्राम। भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए हमें एक स्वस्थ एवं उत्पादक राष्ट्र की आवश्यकता है। भारत की औसत जीवन प्रत्याशा केवल 60 वर्ष है। यह जापान के 74 वर्ष और चीन के 69 वर्ष की तुलना में काफी कम है। भारत की बड़ी आबादी की खराब स्वास्थ्य स्थिति देश की प्रगति में बाधा डाल रही है। अब यह जरूरी हो गया है कि भारत के स्कूलों में स्वास्थ्य शिक्षा को जरूरी किया जाए। यह बात ग्लोबल हेल्थ एंड एजुकेशन पर यूनेस्को चेयर के भारत प्रतिनिधि तथा तरंग हेल्थ एलायंस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राहुल मेहरा ने कही।

यूनेस्को चेयर के भारत प्रतिनिधि ने एक वेबिनार में कही यह बात , बोले, भारत की बड़ी आबादी की खराब स्वास्थ्य स्थिति देश की प्रगति में बाधा 

डा. राहुल मेहरा शुक्रवार को गफिजीहा (फोरम फॉर इंडियन जर्नलिस्ट्स ऑन एजुकेशन, एनवायरनमेंट, हेल्थ एंड एग्रीकल्चर) के सहयोग से आयोजित एक वेबिनार में यूएसए से अपना संबोधन दे रहे थे। वेबीनार में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित कई राज्यों के पत्रकार, हेल्थ एक्सपर्ट एवं अन्य बुद्धिजीवी जुड़े। इस दौरान नवनीत आनंद, राजीव, संजीव शर्मा, शेखर शर्मा, विज्ञा द्विवेदी, पूनम सहराय, संजय मेहरा, सृष्टि, आलोक रंजन, अपर्णा वत्स, गुरशरण सिंह, जयश्री आदि ने भी अपने विचार रखे। डा. राहुल मेहरा ने कहा कि राष्ट्रहित में यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि हम आम आम लोगों के स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार करें। इसके लिए स्कूलों में स्वास्थ्य शिक्षा एक जरूरी कदम है। डॉ. राहुल मेहरा ने कहा कि ज्यादातर बीमारियों का इलाज महंगा है और आबादी का एक बड़ा हिस्सा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच नहीं रखता। बच्चों को स्कूलों में स्वास्थ्य विषय की शिक्षा देकर उनकी स्वास्थ्य संबंधी आदतों में सुधार किया जा सकता है। स्वास्थ्य शिक्षा में शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य के विषय शामिल होने चाहिए।

स्वास्थ्य शिक्षा जीवन के कल्याण के लिए जरूरी

डॉ. राहुल मेहरा ने स्वास्थ्य शिक्षा को एक मुख्य विषय बनाने का प्रस्ताव दिया, जिसमें स्कूल हर सप्ताह कम-से-कम दो कक्षा स्वास्थ्य संबंधी पाठों और शारीरिक गतिविधि के लिए समर्पित करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने के बारे में नहीं है। यह उन आदतों को अपनाने के बारे में है जो जीवन के कल्याण को बढ़ावा देती हैं। यदि हम स्कूल पाठ्यक्रम में स्वास्थ्य पाठों को शामिल करके, बच्चों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए तैयार करते हैं तो भविष्य में स्वास्थ्य देखभाल का बोझ कम करते हैं। वेबिनार के दौरान दिल्ली एनसीआर क्षेत्र, चंडीगढ़ और जयपुर में तरंग हेल्थ एलायंस की पायलट परियोजनाओं की सफलता के बारे में प्रस्तुति दी गई। इस वर्ष तरंग हेल्थ एलायंस का समग्र स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम 30 स्कूलों में लागू किया जा रहा है। डॉ. मेहरा ने जोर देकर कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए इस मॉडल को भारत के सभी स्कूलों में लागू करने की आवश्यकता है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X