Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा को एक बार फिर मिली राष्ट्रीय स्तर पर पहचान

Updated on Thursday, January 09, 2025 19:02 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा ने भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग द्वारा आयोजित लॉजिस्टिक ईज एक्रॉस डिफरेंट स्टेट्स (लीड्स) सर्वेक्षण 2024 में लैंडलॉक्ड स्टेट्स  के लिए "अचीवर्स" श्रेणी में प्रतिष्ठित स्थान प्राप्त किया है। हरियाणा को लगातार तीसरे वर्ष यह सम्मान प्रदान किया गया है, जो राज्य की लॉजिस्टिक्स नीति के माध्यम से लॉजिस्टिक्स अवसंरचना को बढ़ाने और लॉजिस्टिक्स पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने में प्रदेश के उत्कृष्ट प्रयासों को रेखांकित करता है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव  डी. सुरेश ने  यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। हाल ही में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री  पीयूष गोयल द्वारा हरियाणा प्रदेश की उल्लेखनीय उपलब्धियों को मान्यता देते हुए नई दिल्ली में यह सम्मान प्रदान किया गया था। 

लीड्स सर्वेक्षण राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का उनके लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स सेवाओं, परिचालन और विनियामक वातावरण तथा स्थिरता और समतामूलक लॉजिस्टिक्स के आधार पर मूल्यांकन करता है। हरियाणा को “अचीवर्स” श्रेणी में शामिल किया जाना राज्य की व्यापार-अनुकूल वातावरण को बढ़ावा देने और देश में खुद को लॉजिस्टिक्स हब के रूप में स्थापित करने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

प्रदेश ने लॉजिस्टिक ईज एक्रॉस डिफरेंट स्टेट्स (लीड्स) 2024 सर्वेक्षण में "अचीवर्स" श्रेणी को लगातार तीसरे वर्ष रखा बरकरार

हरियाणा अपने विश्व स्तरीय लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में अग्रणी बनकर उभरा है। राज्य ने अपने सड़क नेटवर्क, रेल संपर्क और अंतर्देशीय कंटेनर डिपो को बढ़ाने में पर्याप्त निवेश किया है। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस वे और नांगल चौधरी में एकीकृत मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स हब (आईएमएलएच) सहित प्रमुख परियोजनाओं ने कनेक्टिविटी को काफी बढ़ावा दिया है, जिससे पूरे क्षेत्र में लॉजिस्टिक्स का विकास हुआ है।

पीएम गति शक्ति राज्य मास्टर प्लान (एसएमपी) पोर्टल के माध्यम से बुनियादी ढांचे की योजना बनाने में भी महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। हरियाणा ने अनिवार्य किया है कि 100 करोड़ रुपये से अधिक की सभी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की योजना इस पोर्टल के माध्यम से बनाई जाए, जिससे बेहतर समन्वय और प्रमुख पहलों का समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के निकट स्थित हरियाणा ने उत्तर भारत के लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण केंद्र बनने के लिए अपनी भौगोलिक निकटता का लाभ उठाया है। राज्य ने पर्याप्त निवेश आकर्षित किया है और राज्य को लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में एक मेजर प्लेयर  के रूप में स्थापित किया है।

राज्य ने अपने लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में स्थिरता को भी अपनाया है। हरियाणा ने हरित लॉजिस्टिक्स पहल की शुरुआत की है, जैसे कि माल परिवहन के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को बढ़ावा देना। इसके अतिरिक्त, इसने स्वच्छ और अधिक टिकाऊ लॉजिस्टिक्स पारिस्थितिकी तंत्र सुनिश्चित करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2022 और वाहन स्क्रैपेज और रीसाइक्लिंग सुविधा प्रोत्साहन नीति 2024 सहित प्रगतिशील नीतियों को लागू किया है।

हरियाणा ने अपने लॉजिस्टिक्स सेक्टर को और मजबूत करने के लिए  कुशल कार्यबल के निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया है। राज्य ने लॉजिस्टिक्स प्रशिक्षण और आजीविका के अवसरों को बढ़ाने के लिए निजी क्षेत्र की संस्थाओं और शैक्षणिक संस्थानों के साथ साझेदारी की है। लैंगिक समावेशिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, हरियाणा ने लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को सक्रिय रूप से बढ़ावा दिया है, जिससे सभी के लिए समान रोजगार के अवसर सुनिश्चित हुए हैं।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X