Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

गौरवशाली युवा समारोह में संविधान सम्मान का नया अध्याय लिखेगी युवा शक्ति

Updated on Thursday, January 09, 2025 19:00 PM IST

चंडीगढ़ । स्वामी विवेकानंद जयंती पर हरियाणा में संविधान सम्मान का नया अध्याय लिखा जाएगा। संविधान के नाम पर जनादेश जुटाने का ढकोसला करने वाले विपक्ष को भी करारा जवाब दिया जाएगा। संविधान गौरव उत्सव समिति के तत्वाधान में 12 जनवरी को रोहतक स्थित एमडीयू में गौरवशाली युवा समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा शक्ति केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री के समक्ष संविधान रक्षा का संकल्प लेगी।

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में संविधान गौरव उत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित होने वाले गौरवशाली युवा समारोह में प्रदेश भर के युवाओं से पूर्व मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल सीधा संवाद करेंगे। समारोह में मनोहर लाल न केवल युवाओं को संविधान सम्मान का संकल्प दिलाएंगे, बल्कि उन्हें कौशल और आत्मनिर्भरता का मंत्र देंगे। यही नहीं, समारोह में युवा संविधान की प्रति हाथ में लेकर उसे आत्मसात करने का संकल्प भी लेंगे।

स्वामी विवेकानंद जयंती पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के समक्ष युवा लेंगे संविधान सम्मान का संकल्प

युवाओं में गौरवशाली युवा समारोह को लेकर उत्साह है। खास बात यह है कि जिला स्तर पर संविधान गौरव उत्सव समिति की टीमें प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। युवा, खिलाड़ी, युवा सरपंच, युवा उद्यमियों सहित युथ क्लब भी समारोह की तैयारियों में जुटे हुए हैं और शहर व गांवों में समारोह का न्यौता दिया जा रहा है। सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं को संविधान के प्रति जागरूक करना और समाज निर्माण में उनकी भूमिका को सशक्त बनाना है।

मिशन मेरिट के जनक मनोहर लाल के स्वागत के लिए तैयार युवा शक्ति

गौरवशाली युवा समारोह के संयोजक और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के मुख्य मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया का कहना है कि गौरवशाली युवा समारोह उद्देश्य युवा शक्ति को एकजुट करने के साथ उनके विचारों को मंच प्रदान करना है।

एमडीयू के टैगोर सभागार में 12 जनवरी को सुबह 10 बजे गौरवशाली युवा समारोह में युवाओं के प्रेरणास्त्रोत केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। यह आयोजन युवाओं के व्यक्तित्व विकास और समाज निर्माण में उनकी भूमिका को सशक्त करेगा। समारोह में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल युवाओं को कौशल और आत्मनिर्भरता का मंत्र देंगे। क्योंकि बतौर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंत्योदय उत्थान के तहत समाज के अंतिम पायदान पर खड़े युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरी देकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया था। मिशन मेरिट के जनक मनोहर लाल के स्वागत को लेकर हर युवा उत्साहित है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X