Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

देश के 50 प्रतिशत ट्रैक्टर, 60 प्रतिशत दोपहिया वाहनो का हरियाणा में होता है निर्माण: कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा

Updated on Thursday, January 09, 2025 18:58 PM IST

चंडीगढ़ । सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा को देश में इज आफ डूइंग बिजनेस के लिए सबसे बेहतर स्थान मिला है, जिसकी बदौलत हरियाणा निवेशकों व उद्यमियों का पसंदीदा व्यापारिक स्थान बना है। दुनिया की 500 फार्च्यून कम्पनियों की उपस्थिति हरियाणा की भूमिका को महत्वपूर्ण बनाती है। हमें कृषि, मोटरवाहन निर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी, दवा व विभिन्न विनिर्माण क्षेत्र में योगदान पर गर्व है। उन्होंने कहा कि आपको आश्चर्य होगा कि देश की दो तिहाई यात्री कारों का निर्माण हरियाणा में होता है। देश के 50 प्रतिशत ट्रैक्टर, 60 प्रतिशत दोपहिया वाहन निर्माण करते हुए हरियाणा को देश की वाहन निर्माण राजधानी का दर्जा मिला है।

प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में व्यापार का सर्वोत्तम अनुकूल माहौल

वीरवार को विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा भुवनेश्वर, उड़ीसा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुभारम्भ किए गए 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में हरियाणा के प्रतिनिधि के तौर पर शामिल हुए। सम्मेलन के एक सत्र में 50 से अधिक देशों के प्रवासी भारतीयों से संवाद करते हुए विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने सिलसिलेवार तरीके से शिक्षा, खेल, व्यापार, युवाओं, महिलाओं, उद्यमियों को अवसर उपलब्ध कराने पर विस्तार से चर्चा की व प्रवासी भारतीयों को हरियाणा में आने का न्यौता दिया। हरियाणा के सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा है कि आज यही हरियाणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में व्यापारिक दृष्टिकोण से देश के विकास और अवसर की भूमि बन गया है, जहां प्रवासी भारतीयों के लिए सड़कों के जाल, मजबूत सुरक्षा व्यवस्था जैसे अनेकों कारणों से सर्वोत्तम माहौल देना सम्भव हुआ है। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रवासी भारतीय हमारे राष्ट्र का गौरव हैं, जो भारत की संस्कृति और मूल्यों को दुनिया के हर कोने में ले जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा में बीते 10 साल में सड़कों के बिछे जाल क्रांतिकारी परिवर्तन सामने आए हैं। वर्ष 2024-25 के लिए 143 बिलियन  की जीएसडीपी के साथ हरियाणा का न केवल, आर्थिक प्रक्षेपवक्र प्रभावशाली है, बल्कि प्रति व्यक्ति आमदनी में देश के शीर्ष 5 राज्यों में होना प्रदेश की समृद्धि व क्षमता को दर्शाता है।

हरियाणा देश का तीसरा बड़ा साफ्टवेयर एक्सपोर्टर बना

कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि गुरुग्राम आईटी सेवाओं के प्रमुख केंद्र के तौर पर उभरा है, जहां तकरीबन अढ़ाई लाख लोगों को रोजगार देने वाली 450 से अधिक आईटी कम्पनियां के साथ हरियाणा देश का तीसरा बड़ा साफ्टवेयर एक्सपोर्टर बना है। हरियाणा के दवा उद्योग में 4000 करोड़ रुपए के बाजार के साथ 250 से अधिक उद्योग शामिल हैं। नवाचार क्षेत्र में हरियाणा अग्रणी के तौर पर उभर रहा है और आज 6066 पंजीकृत स्टार्टअप और 19 यूनिकॉर्न के साथ हरियाणा स्टार्टअप गतिविधि में देश का सबसे बड़ा सातवां राज्य बना है, इसमें द हरियाणा स्टार्टअप पालिसी 2022 ने बड़ा योगदान दिया है। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा अपनी प्रगति पर गर्व करता है और हरियाणवीं प्रवासी की अमूल्य भूमिका को पहचानता है, क्योंकि वो वैश्विक स्तर पर हरियाणा की संस्कृति, प्रतिभा और नवाचार के अम्बेसडर हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने विदेशी सहयोग विभाग की स्थापना भी की है, यह केंद्र दुनियाभर में हरियाणवियों को उनकी जडों से जोड़ने वाले केंद्र के तौर पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम हरियाणवीं प्रवासियों की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए प्रवासी भारतीय दिवस से प्रेरित एक कार्यक्रम हरियाणवीं महोत्सव की शुरुआत कर रहे हैं।

डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि 18वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन में एक हरियाणवीं सभा, प्रवासी भारतीयों से विचारों व सुझावों को इकट्ठा करने का  काम कर रही है, जहां वैश्विक स्तर पर बेहतरीन काम करने वाले हरियाणवीं लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इस पहल के माध्यम से हमारा उद्देश्य हरियाणवीं लोगों के बीच गर्व व अपनेपन की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने प्रवासी भारतीयों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से हरियाणा आने का न्यौता देते हुए कहा कि हम मिलकर हरियाणा को न केवल, एक बेहतरीन आर्थिक केंद्र बनाएंगे, अपितु सांस्कृतिक गौरव व एकता का केंद्र भी बनाएंगे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X