Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

फ्लाईओवर घोटालों की सरकार है भाजपा सरकार: पंकज डावर

Updated on Thursday, January 09, 2025 18:57 PM IST

गुरुग्राम। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज डावर ने कहा कि भाजपा सरकार फ्लाईओवर घोटालों की सरकार है। इस सरकार जितने फ्लाईओवर गिरे और क्षतिग्रस्त हुए हैं, पहले कभी नहीं हुए। गुरुग्राम का अकेला हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर का लेंटर अब तक 7 साल में 5 बार गिर चुका है। इसके बावजूद आज तक इस भ्रष्टाचार में किसी को दोषी नहीं ठहराया गया है।

उन्होंने कहा कि हीरो होंडा चौक आम जनता के लिए वर्ष 2017 में शुरू किया गया था। तभी से इस फ्लाईओवर का लेंटर गिरता आ रहा है। डावर ने कहा कि पहली बार तो यह फ्लाईओवर निर्माण शुरू होने के एक साल बाद ही 23 अप्रैल 2018 को डैमेज हुआ। आनन-फानन में इसको दुरुस्त करने की कार्यवाही की गई। इसके ठीक एक साल बाद 8 मई 2019 को फिर से यह फ्लाईओवर क्षतिग्रस्त हो गया। वाहनों की आवाजाही के लिए रास्ता भी बंद कर दिया गया। साल 2024 में मई व दिसंबर महीने में फिर से फ्लाईओवर का लेंटर टूट गया। दिसंबर में दुरुस्त किया गया फ्लाईओवर का लेंटर ठीक होने के बाद रास्ता अब तक सुचारू नहीं हो पाया था, अब जनवरी 2025 में 5वीं बार फिर से लेंटर गिर गया है।

सरकार की ओर से दोषियों के खिलाफ नहीं की गई है कार्रवाई

पंकज डावर ने कहा कि सबसे बड़ी लापरवाही तो यह है कि अब तक इस फ्लाईओवर में कमी को लेकर सरकार, प्रशासन की ओर से कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई है। निर्माण कंपनी के अधिकारियों पर एफआईआर, गिरफ्तारी और जमानत पर उनकी रिहाई हो चुकी है। दिल्ली-गुरुग्राम-जयपुर नेशनल हाइवे-48 पर गुडग़ांव का यह प्रमुख फ्लाईओवर है। यहां पहले लोग जलभराव को लेकर परेशान होते थे। फ्लाईओवर बनने के बार राहत मिली, लेकिन फ्लाईओवर के बार-बार गिरने से यातायात लगातार कई-कई महीने तक बाधित रहता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और गुडग़ांव के सांसद इस फ्लाईओवर के निर्माण को बहुत बड़ी उपलब्धि मानते रहे हैं, लेकिन इसके क्षतिग्रस्त होने पर कोई नहीं बोल रहा। पंकज डावर ने कहा कि रामपुरा फ्लाईओवर का लेंटर भी गिर चुका है। पटौदी-रेवाड़ी रोड पर पहाड़ी गांव के पास बनाया गया फ्लाईओवर भी ढह चुका है। इतने हादसे होने के बाद भी अब तक किसी को दोषी साबित नहीं किया जा सका है। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा सरकार में फ्लाईओवर घोटाले हो रहे हैं। फ्लाईओवर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे हैं। जिस शहर से पूरे हरियाणा के बराबर राजस्व सरकार को जाता है, उस शहर में विकास के नाम पर लीपापोती हो रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज डावर ने कहा कि लगता है घटिया निर्माण सामग्री और खराब इंजीनियरिंग के कारण निर्माण कार्यों में बड़ी लापरवाही हो रही है। सरकार को इस पर कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। भ्रष्टाचारी नेता हों या अफसर, सभी पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

Readers' Comments
Kamal Khatri 9/2/2023 8:12:43 AM

Role of Director in giving current duty charge to ineligible officers and suspending the innocent sarpanches should also b thoroughly probed.

J P Singla 9/1/2023 8:49:03 AM

Director Panchayat deserves it as he is very arrogant. He has not visited any village what kind of development you expect from such a officer.

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X