Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

कैंसर रोगियों के लिए टोटल बॉडी इरेडिएशन वरदान की तरह : डा. अजय शर्मा

Updated on Thursday, January 09, 2025 10:34 AM IST

पंचकूला ।  पारस हेल्थ पंचकूला ने कैंसर उपचार में एक और मील का पत्थर हासिल करते हुए पहली बार 12 वर्षीय कैंसर रोगी पर टोटल बॉडी इरेडिएशन (टीबीआई) उपचार को सफलतापूर्वक पूरा किया। यह उपलब्धि ब्रिगेडियर डा. अजय शर्मा निदेशक - हेमेटो-ऑन्कोलॉजी और डा. परनीत सिंह कंसल्टेंट रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के नेतृत्व में प्राप्त की गई। टोटल बॉडी इरेडिएशन एक विशेष विकिरण चिकित्सा है, जिसमें उच्च-ऊर्जा एक्स-रे के जरिए पूरे शरीर का उपचार किया जाता है। यह प्रक्रिया स्टेम सेल प्रत्यारोपण की तैयारी में महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह बची हुई कैंसर कोशिकाओं को खत्म करती है, प्रतिरक्षा प्रणाली को नियंत्रित करती है, और नए स्टेम सेल के लिए जगह बनाती है।

डा. परनीत सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह तकनीक ल्यूकेमिया, लिम्फोमा और मायलोमा जैसे गंभीर कैंसर से जूझ रहे मरीजों के लिए अत्याधुनिक और जीवनरक्षक उपचार प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

12 वर्षीय कैंसर रोगी का टोटल बॉडी इरेडिएशन से सफल उपचार : डा. अजय शर्मा

टीबीआई प्रक्रिया को मरीज की स्थिति के आधार पर सावधानीपूर्वक योजना बनाकर पूरा किया जाता है। इसमें फेफड़ों और अन्य संवेदनशील अंगों को बचाने के लिए सुरक्षात्मक तकनीकों का उपयोग किया जाता है। यह उपचार कई सत्रों में या दो से चार दिनों में एक ही बार में पूरा किया जा सकता है।

पारस हेल्थ के फैसिलिटी डायेरक्टर डा. पंकज मित्तल ने कहा कि यह सफलता हमारे अस्पताल की विशेषज्ञता और उन्नत बुनियादी ढांचे को दर्शाती है। हमारा उद्देश्य कैंसर उपचार में नवाचार लाकर इस क्षेत्र के मरीजों को विश्वस्तरीय सेवाएं प्रदान करना है। यह उपलब्धि पारस हेल्थ पंचकूला को उन्नत और दयालु देखभाल में अग्रणी बनाती है। यह अस्पताल कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों के खिलाफ लड़ाई में मरीजों को सर्वश्रेष्ठ उपचार और नई उम्मीद प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X