Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है और कर्मचारी इस मंदिर के स्तंभ : मुख्यमंत्री

Updated on Wednesday, January 08, 2025 19:24 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है और कर्मचारी इस मंदिर का स्तंभ है। किसी भी संस्थान की नींव कर्मचारी होते हैं और यह नींव रूपी कर्मचारी ही किसी संस्थान की मजबूती का प्रमाण होते हैं। इसलिए कर्मचारियों को स्वयं को अधिक से अधिक निपुण बनाना चाहिए।

मुख्यमंत्री आज सेक्टर 26 स्थित महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान में हरियाणा विधानसभा के अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए आयोजित दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी, हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष  हरविंद्र कल्याण और लोकसभा के संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान की निदेशक मती जुबी अमर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कर्मचारी अपना दृष्टिकोण नागरिक केंद्रित बनाएं- नायब सिंह सैनी

नायब सिंह सैनी ने कहा कि हम लोकतंत्र के ऐसे मंदिर में काम करते हैं, जहां प्रदेश के विकास से जुड़े जनहित के निर्णय लिए जाते हैं। इस महत्वपूर्ण संस्थान (विधानसभा) को सुचारू रूप से संचालित करने में हम सभी की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि आप सभी की निष्ठा, समर्पण ही इस संस्थान की मजबूती और विश्वसनीयता का आधार है। इसलिए हम सभी का आचरण मर्यादित होना चाहिए। हम सभी का लक्ष्य विधानसभा की गरिमा को बनाए रखना है और लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपना सहयोग देना है। हमें विधानसभा के कार्यों से सम्बंधित सभी विषयों की जानकारी होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को हासिल करने में कारगर साबित होगा। हम सभी को विकसित भारत के लिए अपनी भूमिका निभानी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में डिजिटल युग है। विधानसभा की कार्यवाही को लाखों लोग वर्चुअल माध्यम से लाइव देखते हैं। वर्चुअल माध्यम से कार्यवाही को देखने वाले लोगों को हमारी कार्यक्षमता की प्रवीणता दिखनी चाहिए।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हमें केवल व्यक्तिगत विकास ही नहीं करना बल्कि प्रदेश के हित में कार्य करने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करना है। उन्होंने कहा कि हमें निष्पक्ष भाव से जनहित के कार्यों के लिए अपनी भूमिका निभानी है। विधानसभा के कार्यों में पारदर्शी व्यवस्था बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।

नागरिक केंद्रित दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को नागरिक केंद्रित दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। कानून बनाने की प्रक्रिया कितनी जटिल होती है, यह हम सब जानते हैं। इस जटिल प्रक्रिया को सरल तरीके से लोगों तक पहुंचाने के कार्य में स्वयं को निपुण बनाने में यह कार्यशाला कारगर साबित होगी। उन्होंने कहा कि जैसे हम अपने घर में प्रत्येक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कार्य करते हैं, उसी प्रकार अपने कार्य स्थल पर भी जहां कमी देखें, उसे सही कराएं।

इस कार्यशाला से अधिकारियों व कर्मचारियों की स्किल बढ़ेगी और विधानसभा सचिवालय की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी- विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण

प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष  हरविंद्र कल्याण ने कहा कि हमें स्वयं को इसलिए निपुण बनाना है ताकि हम विधानसभा में प्रदेश के पौने तीन करोड़ लोगों की बेहतरी के लिए किए जाने वाले निर्णयों में अपनी महत्ती भूमिका निभा सकें। इस कार्यशाला में दो दिन में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलेगा। इससे अधिकारियों व कर्मचारियों की स्किल बढ़ेगी और विधानसभा सचिवालय की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली में विधायिका का महत्व है। हरियाणा विधानसभा विधायिका के कार्यों की केंद्र बिन्दु है। इसलिए उस महत्वपूर्ण संस्थान के कर्मचारियों का अपने कार्यों में कुशल होना बेहद आवश्यक है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के लोगों की आशा व आकांक्षाएं विधानसभा के महान सदन से होती हैं। विधायी कार्यों को समुचित ढंग से संपन्न कराने में विधानसभा सचिवालय में कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि जितना हम अपने कार्य में निपुण होंगे, उतना ही विधानसभा के सदस्यों को निपुणता का लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी के इस युग में पेपरलेस विधानसभा के कार्य को और मजबूत करने में विधानसभा में कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी भूमिका निभानी है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी/अधिकारी को और मजबूती प्रदान करने में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कारगर साबित होगा।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X