Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हरियाणा के 75 युवा करेंगे भागीदारी

Updated on Wednesday, January 08, 2025 19:23 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने बुधवार को आगामी 10 जनवरी से 12 जनवरी तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हिस्सा लेने वाले हरियाणा के 75 युवा प्रतिभागियों के समूह को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हरियाणा का प्रतिनिधित्व होना हमारे लिए गर्व और गौरव का क्षण है। इसमें भागीदारी करने वाले सभी युवा पूरी मेहनत और लग्न के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करें और प्रदेश का नाम रौशन करें।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष नासिक, महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हरियाणा ने देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर इस बार राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हरियाणा देशभर में प्रथम स्थान हासिल करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा का युवा जहां जाता है, झंडे गाड़ता है। हरियाणा का युवा जिस भी मैदान पर खड़ा होता है, उसकी एक अलग पहचान होती है। आज देश-दुनिया में हरियाणा की पहचान धाकड़ के रूप में है और यहां के युवा धाकड़ हैं। इसलिए युवा अपना लक्ष्य निर्धारित करते हुए उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए आगे बढ़ें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो, तब तक रुकना नहीं है, आगे बढ़ते रहना है। राष्ट्रीय युवा महोत्सव के रूप में युवाओं के समक्ष एक बड़ी चुनौती है और इस चुनौती से पार पाते हुए जीत हासिल करें।

हरियाणा के युवाओं में अपनी प्रतिभा के दम पर देश-विदेश में बनाई पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के युवाओं ने अपनी प्रतिभा के बल पर देश-विदेश में अपनी धाक जमा रखी है। युवाओं ने खेलों, प्रतियोगी परीक्षाओं, सेनाओं और कलाओं में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। खेल क्षेत्र की बात हो तो आज हरियाणा खेल का हब बन चुका है और सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में खेलों में मेडल हासिल करने में भारत ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है और देश के अंदर हरियाणा राज्य अग्रणी है।

हर कदम पर युवाओं के साथ खड़ी हरियाणा सरकार

नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी सरकार ने बिना पर्ची-खर्ची के युवाओं को सरकारी नौकरी देकर युवाओं को सम्मान देने का काम किया है। अब तक 1.71 लाख युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरी दी जा चुकी है। इसके अलावा, सरकार का 2 लाख और नई नौकरियां देने का संकल्प हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरियाणा सरकार लगातार कार्य कर रही है। शिक्षा के साथ-साथ युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके उन्हें आगे बढ़ा रही है। साथ ही, स्वः रोजगार स्थापित करने के लिए भी युवाओं को सहायता दी जा रही है, ताकि हरियाणा के युवा नौकरी लेने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनें। उन्होंने कहा कि शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, स्वरोजगार या विदेशों में रोजगार के अवसर मुहैया कराने की बात हो, हरियाणा सरकार हर कदम पर युवाओं के साथ खड़ी है।

नशे से दूर रहें युवा

मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें और खेलों व अन्य सकारात्मक गतिविधियों से जुड़े रहें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने फिट इंडिया मूवमेंट चलाया है, ताकि युवा फिट रहें और राष्ट्र निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दे सके। उन्होंने कहा कि सरकार नशे को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही है और इस कारोबार में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा, सरकार एक नया पोर्टल शुरू करने जा रही है, जिस पर आम जनमानस नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी सीधे सरकार को दे सकेंगे। ऐसी जानकारी देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा।

इस मौके पर युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग के महानिदेशक  विवेक अग्रवाल ने बताया कि युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग के तत्वाधान में कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय द्वारा गत नवंबर 2024 में हरियाणा के सभी 22 जिलों में जिला युवा महोत्सवों का आयोजन किया था, जिसमें विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिताओं में लगभग 6000 युवाओं  ने भाग लिया था। इसके बाद 3 जनवरी से 5 जनवरी 2025 तक राज्य युवा महोत्सव का आयोजन पलवल में किया गया। इसमें जिला स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और यहां के विजेता अब राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस बार राष्ट्रीय युवा महोत्सव का थीम विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग पर आधारित है जिसमें पूरे देश से लगभग एक लाख युवाओं को भाग लेने का मौका मिलेगा।

गौरतलब है कि राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के दौरान विभिन्न विधाओं जैसे कि लोक गीत (समूह), लोक नृत्य (समूह), भाषण, कहानी लेखन, पेंटिंग, कविता लेखन, विषयगत (एकल) (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में नवाचार) तथा विषयगत (समूह) (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में नवाचार) में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 30 युवा प्रतिभागियों तथा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के 45 युवा प्रतिभागियों को मिलाकर कुल 75 प्रतिभागियों का समूह राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हिस्सा लेगा। कार्यक्रम में खेल विभाग के प्रधान सचिव  नवदीप सिंह विर्क सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X