Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

बम्पर उत्पादन के लिए आधुनिक तकनीक और जैविक खेती अपनाएं किसान : कृषि मंत्री

Updated on Wednesday, January 08, 2025 19:23 PM IST

चंडीगढ़  |  हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  श्याम सिंह राणा ने कहा कि हमारे प्रदेश के कृषि क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। आधुनिक तकनीक और जैविक खेती के जरिए हम और अधिक मुनाफा कमा सकते हैं औऱ हरियाणा को कृषि, फल और सब्जी उत्पादन में सिरमौर बनाते हुए निर्यात के क्षेत्र में भी बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

राणा ने बुधवार को सिरसा  जिला के गांव मल्लेकां, खारी सुरेरां, अबूबशहर व फल उत्कृष्टता केंद्र मांगेआना का दौरा किया और प्रगतिशील किसानों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने किसान हित में अनेक प्रभावी कदम उठाए हैं, जिनका सीधा लाभ हरियाणा के किसानों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने 24 अधिसूचित फसलों को  एमएसपी पर खरीद करने का निर्णय लिया है, जोकि देशभर में सर्वाधिक है। इससे प्रदेश के किसान आर्थिक रूप से सशक्त हुए हैं।

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान हित के लिए वचनबद्ध है और किसानों की समस्याओं का शत प्रतिशत समाधान करेगी। सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और उनकी आय को दोगुना करने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कई योजनाएं लागू की हैं। किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) बनाने की पहल से किसानों को बाजार में बेहतर मूल्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का किसान अपने परिश्रम से नई मिसाल कायम करता है। इस दौरान एमआईडीएस के तहत 3 किसानों को ट्रैक्टर व अन्य कृषि यंत्र भी वितरित किए गए।

गांव मल्लेकां, खारी सुरेरां, अबूबशहर व फल उत्कृष्टता केंद्र मांगेआना का किया दौरा

कृषि मंत्री ने गांव मल्लेकां में प्रगतिशील किसान जसजीत सिंह संधु के फार्म पर गुजरात, मध्यप्रदेश व हरियाणा के प्रगतिशील किसानों से मुलाकात की और किसानों को बेहतर कृषि सुविधाएं देने को लेकर विस्तार से चर्चा की। तत्पश्चात कृषि मंत्री ने खारी सुरेरां में किसान उत्पादक संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की तथा गांव अबूबशहर में किन्नू वैक्सीन प्लांट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर किन्नू की छंटाई, ग्रेडिंग, कोल्ड रूम एवं स्टेजिंग ईकाई, प्री कुलिंग इकाई, कोल्ड स्टोरेज, ट्रांसपोर्ट व अन्य सुविधाओं की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी किसान है, इसलिए किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X