Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

"दिल्ली के चुनाव होने जा रहे हैं और दिल्ली में भी भारतीय जनता पार्टी की विजय होगी" : अनिल विज

Updated on Wednesday, January 08, 2025 18:07 PM IST

नई दिल्ली |  हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री  अनिल विज ने कहा कि "अब दिल्ली के चुनाव होने जा रहे हैं और दिल्ली में भी भारतीय जनता पार्टी की विजय होगी, क्योंकि हरियाणा में हमने भारतीय जनता पार्टी की विजय पताका फहराकर शंखनाद कर दिया है तथा सभी जगह भारतीय जनता पार्टी की विजय होगी"। विज आज दिल्ली में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में हमने भारतीय जनता पार्टी की विजय पताका फहराकर शंखनाद कर दिया है और हमने अश्वेत का घोड़ा सारे देश के लिए छोड़ दिया है तथा यह जहां-जहां जाएगा सभी जगह भारतीय जनता पार्टी की विजय होगी। उन्होंने कहा कि यहां के बाद महाराष्ट्र का चुनाव हुआ, वहां पर भारतीय जनता पार्टी की विजय हुई और अब दिल्ली के चुनाव होने जा रहे हैं दिल्ली में भी भारतीय जनता पार्टी की विजय होगी, क्योंकि आदरणीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी ने राजनीति की दिशा बदल दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने काम करने की राजनीति शुरू की है : विज

उन्होंने कहा कि "आज तक लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करके और झूठे- सच्चे वायदे करके तथा गरीबी हटाओ के नाम पर तीन-तीन चुनाव पार्टियां जीतती रही हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने काम करने की राजनीति शुरू की है और उसे जनता पसंद कर रही है। इसलिए दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव जीतेगी"।

दिल्ली में शीश महल आम आदमी पार्टी की कब्रगाह बनेगा : विज

दिल्ली में शीश महल को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि "यह जो शीश महल है जो एक आम आदमी पार्टी ने अपने रहन-सहन के तरीके को बताने के लिए बनाया है, वही दिल्ली में आम आदमी पार्टी की कब्रगाह बनेगा"।

"आप पार्टी के किसी भी नेता और उनके मुख्यमंत्री ने आज तक किसानों के पास जाकर उनका हाल नहीं पूछा है" - विज

उन्होंने कहा कि "प्रधानमंत्री जी ने कोई नया निवास नहीं बनाया है सभी प्रधानमंत्री इस निवास में रहे हैं नया तो इन्होंने (दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार) बनाया है और दिखाई नई चीज ही जाती है"।

"आप पार्टी के किसी भी नेता और उनके मुख्यमंत्री ने आज तक किसानों के पास जाकर उनका हाल नहीं पूछा है" : विज

किसानों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि "किसान जो बैठे हैं वह आम आदमी पार्टी की सरकार, जो पंजाब में है, की धरती पर बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनके (किसान) क्या मुद्दे हैं क्या मामले हैं, को लेकर दिल्ली में चीख चीख कर बात करने वाली आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता और उनके मुख्यमंत्री ने आज तक उनके (किसानों) पास जाकर उनका हाल नहीं पूछा है"।

"मुझको लगता है कि आप पार्टी किसी अनहोनी का इंतजार कर रही है ताकि उसे सारे देश में भुनाया जा सके" :  विज

उन्होंने पंजाब में आप पार्टी की सरकार को घेरते हुए कहा कि "हालात तो यहां तक है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने किसानों से बातचीत करने के लिए एक समिति बनाई हुई है और माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने कुछ आदेश दिए हुए हैं। उन पर भी यह अमल करने को तैयार नहीं है"। उन्होंने कहा कि "मुझको लगता है कि जो किसान नेता डल्लेवाल जी आमरण अनशन पर हैं, आम आदमी पार्टी किसी अनहोनी का इंतजार कर रही है ताकि उसे सारे देश में भुनाया जा सके"।

विज ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

इसके पश्चात  विज ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी से उनके निवास पर मुलाकात की और परिवहन क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर आपसी जानकारी सांझा की तथा विचार विमर्श किया।

 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X