Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी पत्रकारों को हरियाणा सरकार पत्रकार पेंशन का लाभ प्रदान करें : धरणी

Updated on Wednesday, January 08, 2025 18:07 PM IST

चंडीगढ़ |  पत्रकारों के हित के लिए लगातार कार्य कर रही मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) ने सरकार से 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी पत्रकारों के लिए पेंशन के अलावा कईं अन्य मांगें सरकार के समक्ष रखी है। एसोसिएशन की ओर से बिना किसी संगठनात्मक भेदभाव के सभी पत्रकारों के हित को देखते हुए सरकार से इन मांगों को पूरा करने की अपील की है। इसे लेकर एसोसिएशन की ओर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को एक ज्ञापन भी भेजा गया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भेजे पत्र के बारे में बताते हुए एमडब्ल्यूबी के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी ने कहा कि अभी केवल कुछ ही पत्रकार सरकार की ओर से दी जा रही पेंशन सुविधा का लाभ ले पा रहे हैं। इसलिए सरकार को बुजुर्ग पत्रकारों की परेशानी को समझते हुए इसे सभी पत्रकारों के लिए लागू करना चाहिए। धरणी ने कहा कि 20 वर्ष की पत्रकारिता का कार्य पूरा कर चुके 60 वर्ष की आयु वाले पत्रकारों को पेंशन का लाभ दिया जाना चाहिए, क्योंकि अपने 20 वर्ष के कार्यकाल के दौरान एक पत्रकार कईं संस्थानों में कार्य कर चुका होता है और वह सभी संस्थान सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त होते हैं। इसलिए सरकार को पत्रकारों के हित को देखते हुए पत्रकारिता पेंशन बनाने के नियमों में सरलीकरण करना चाहिए, जिससे अधिकांश पत्रकारों को पेंशन का लाभ मिल सके। सरकार को चाहिए वह पत्रकार के 20 वर्ष के अनुभव के प्रमाण पत्र के रूप में कोई भी नियुक्ति पत्र या परिचय पत्र के आधार और आयु प्रमाण पत्र के आधार पर पत्रकारों को पेंशन का लाभ दें, जिससे अधिकांश पत्रकार सरकार की योजना का लाभ उठा सके।

उन्होंने कहा कि पत्रकार नि:स्वार्थ भाव से अपनी जान जोखिम में डाल कर दिन-रात आमजन की समस्याओं को सरकार तक पहुंचता है। इसके साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में भी पत्रकार की अहम भूमिका रहती है। इसलिए 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पत्रकारों के हित को देखते हुए सरकार को पत्रकारिता पेंशन योजना के नियमों में सरलीकरण करना चाहिए। फिलहाल 20 साल के अनुभव के साथ 5 साल की मान्यता के पेंच को समाप्त कर पत्रकारों के हित महत्वपूर्ण कदम उठाए।

इन मांगों को भी पूरा कर सरकार - धरणी

चंद्रशेखर धरणी ने कहा कि हरियाणा में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को जो सरकार चार हजार किलोमीटर की निर्धारित सुविधा है, वह सरकार को अनलिमिटेड करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के बच्चों को शिक्षा और नौकरी में सरकार की ओर से 4 प्रतिशत आरक्षण निर्धारित करना चाहिए, जिससे मीडिया जगत से जुड़े परिवारों के बच्चे पढ़ लिखकर हताश व निराशा के भंवर में ना फंसे। मेहता ने कहा कि मीडिया जगत को हाउसिंग बोर्ड में हाउसिंग सोसाइटी बनाने व आवासीय सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जो घोषणा की है, उसे जिला स्तर पर यह सुविधा जल्द से जल्द शूरू करनी चाहिए। चंडीगढ़ तथा दिल्ली में कार्यरत हरियाणा से संबंधित मान्यता प्राप्त पत्रकारों के परिजनों को भी यह अधिकार मिलना चाहिए।

पहले की तरह रहे प्रेस मान्यता नवीनीकरण नियम

धरणी ने कहा कि पहले किसी भी समाचार पत्र को प्रेस मान्यता नवीनीकरण के लिए आरएनआई, एबीसी, डीएवीपी और सीए प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती थी। इस बार इनमें से सीएम प्रमाण पत्र को खत्म कर केवल आरएनआई, एबीसी और डीएवीपी के प्रमाण पत्र मांगे गए है, जिसके लिए करीब एक साल तक का समय लग जाता है। इसके चलते कई समाचार पत्र और पत्रिका के सैकड़ों मान्यता प्राप्त पत्रकार मान्यता प्राप्त की श्रेणी से बाहर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि आजादी के समय से ही लघु समाचार पत्र देश को आजाद कराने के साथ ही समाज को आइना दिखाने का काम करते हैं। इसलिए प्रेस के पहरी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को इसे लेकर पुरानी व्यवस्था ही जारी रखनी चाहिए, जिससे लघु समाचार पत्रों से जुड़े पत्रकार पूर्व  की तरह से अपने परिवार का पालन कर सके।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X